search

नूंह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस के हत्थे चढ़े छह साइबर अपराधी

deltin33 2025-11-17 22:07:20 views 879
  



संवाद सहयोगी, पिनगवां। हरियाणा पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन\“\“ के तहत नूंह जिला पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की है। पिनगवां व पुनहाना थाना क्षेत्र में अलग-अलग छापामारी कर छह फरार साइबर अपराधियों को पकड़ा गया।

इनमें से एक आरोपित अनीश मोहम्मद पहले ही साइबर थाना झज्जर के हवाले किया जा चुका है, जबकि बचे पांच आरोपितों की कैथल, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद की साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपितों में अनीश मोहम्मद निवासी रीठट थाना पिनगवां पर साइबर थाना झज्जर में केस दर्ज था, जबकि ताहिर निवासी नई थाना बिछोर जिला पर थाना सिटी कैथल में विभिन्न धाराओं के तहत आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित नोमान निवासी नई निवासी बिछोर नई गांव थाना पुनहाना पर सिटी कैथल में भी विभिन्न धाराओं के तहत आईटी एक्ट का केस दर्ज था।

वहीं, नस्सी खान, निवासी जैवंत पर साइबर क्राइम थाना महेंद्रगढ़ में और नसीम खान निवासी बिछोर पर नारनौल थाना जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज था जबकि आरोपित सफवान खान मूल निवासी नोगांव, थाना जुरहेड़ा राजस्थान जिसका वर्तमान पता वार्ड नंबर आठ बीमा रोड, फिरोजपुर झिरका पर सेंट्रल साइबर थाना फरीदाबाद में केस दर्ज था।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आपरेशन ट्रैकडाउन\“\“ के तहत अब तक 30 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ये सभी आरोपित साइबर फ्राड, धोखाधड़ी, डेटा चोरी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित जिलों की साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472441