महिलाओं को मिली मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि
जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को विशेष उपहार दिया गया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की तीन लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खाते में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सितंबर माह के लिए प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न सिर्फ उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होगा, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होगी।
विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में सितंबर माह में भुगतान प्राप्त करने वाले लाभुक
स्थान लाभुक
अनगड़ा
16,868
अरगोड़ा (शहरी)
12,165
बड़गाईं (शहरी)
9,248
बेड़ो
20,818
बुंडू
8,534
बुंडू नगर पंचायत
3,569
बुढ़मू
18,081
चान्हो
19,939
हेहल (शहरी)
15,463
ईटकी
10,531
कांके
31,951
कांके (शहरी)
1,330
खलारी
9,715
लापुंग
11,417
मांडर
23,437
नगड़ी
18,000
नगड़ी (शहरी)
7,559
नामकुम
18,037
नामकुम (शहरी)
9,195
ओरमांझी
18,404
राहे
9,644
रातू
18,822
सिल्ली
21,403
सोनाहातू
13,114
तमाड़
18,714
सदर (शहरी)
21,626
श्री शनिदेव भक्त मंडली ने उपचार हेतु दी 42 हजार की सहयोग राशि
संवाद सहयोगी, आदित्यपुर : शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने पटमदा के बोड़ाम थाना अंतर्गत ग्राम भुनी निवासी मंडली पुत्र गोराचांद कर्मकार के उपचार हेतु 42 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान किया गया है। जिसे सदस्यों के आपसी सहयोग से संग्रहित किया गया है।palwal-crime,PALWLA,Palwal dowry killing,dowry death case,Karimpur murder,domestic violence,crime news Haryana,Hasanpur police station,dowry harassment case,Palwal crime news,Indian Penal Code 304B,investigation Palwal murder,Haryana news
गोराचंद कर्मकार विगत 8 महीने से बीमार चल रहे थे। पैसे के अभाव में घर में खाने तक को लाले पड़े हुए थे, ऐसे में इलाज कैसे होगा। यह मामला सदस्य पंकज कुमार पाठक के माध्यम से मंडली तक पहुंचा।
मंडली की टीम ने गोराचंद कर्मकार के पटमदा के बोड़ाम थाना अंतर्गत ग्राम भुनी में जाकर आगे के उपचार के लिए 42,000 की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। इस राशि का उपयोग हर महीने दवा के रूप में होगा, ताकि पैसे का सदुपयोग हो सके।
 |