LHC0088 • 5 hour(s) ago • views 987
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
संवाद सूत्र, जागरण। दबतोरी। जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं और इस मोहब्बत के चक्कर में युवक की अपनी मंगेतर से ही शादी नहीं हो पाई। उसे अपनी प्रेमिका से शादी करने को हामी भरनी पड़ी। उसने मंगनी में आए दहेज को वापस कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
युवक के शादी वाले आए तो भड़की प्रेमिका
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक युवक का इस्लमनगर क्षेत्र के एक गांव में आना जाना था। वहां की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था और उन्होंने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला भी ले गया था। दूसरी ओर युवक के शादी वाले भी आ रहे थे। इसी दौरान युवक की शादी उसकी प्रेमिका के गांव की लड़की से ही तय हो गई। शादी तय कराई में वह कुछ सामान भी दे गए थे। बाद में उसकी प्रेमिका को पता चला कि उसके प्रेमी की शादी गांव से ही तय हो गई है तो वह सबकुछ छोड़कर उसके घर पहुंच गई और उसके घर में जाकर डेरा डाल दिया।
लौटाना पड़ा दहेज का सामान
उससे शादी करने को अड़ गई। इससे युवक के परिवार वालों को भी उसी से शादी करने की बात माननी पड़ी। तब उन्हें मंगेतर के घर से आया दहेज लौटाना पड़ा। उसके बाद प्रेमिका भी अपने स्वजन के साथ घर लौट गई। बताया जा रहा है कि अब दोनों की शादी होगी। |
|