एक साल में बिकीं 13.82 लाख गाड़ियां
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में गाड़ियों की बिक्री हर साल नया रिकॉर्ड बना रही है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी मोटरसाइकिल-स्कूटी जैसे दोपहिया वाहनों की है। परिवहन विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 13 लाख 82 हजार 524 गाड़ियों का निबंधन हुआ इसमें सिर्फ दोपहिया वाहनों की संख्या 10 लाख 90 हजार 189 रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में वाहन रजिस्ट्रेशन में 38.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 9.97 लाख वाहनों का निबंधन हुआ था, जो 2024-25 में बढ़कर 13.82 लाख के आंकड़े को पार कर गया।
hapur-city-general,Hapur City news,Hapur police,elderly widow help,eye care assistance,police community service,humanitarian aid,Uttar Pradesh police,Hapur district,senior citizen support,Mission Shakti team,Uttar Pradesh news
ई-रिक्शा की मांग में भी तेजी
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 10.90 लाख मोटरसाइकिलों का निबंधन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 में यह संख्या 8.10 लाख ही थी। ई-रिक्शा की मांग में भी तेजी देखी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 76,201 ई-रिक्शा का निबंधन हुआ है।
कृषि ट्रैक्टरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13,268 कृषि ट्रैक्टरों का निबंधन हुआ था, जो 2024-25 में बढ़कर 19,932 हो गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,542 व्यावसायिक ट्रैक्टरों और 24,692 मालवाहक वाहनों का निबंधन दर्ज किया गया है।
 |