search

भारतीय विरासत से परिचित कराने को पीएम मोदी ने पुतिन को दी गीता, अजीज दोस्त को काली चाय, कश्मीरी केसर भी किया भेंट

deltin33 2025-12-6 11:37:27 views 787
  

भारतीय विरासत से परिचित कराने को पीएम मोदी ने पुतिन को दी गीता (फोटो- एक्स)



आइएएनएस, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में अनुदित श्रीमद्भगवद् गीता की प्रति भेंट की। इससे पहले मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मंदारिन में लिखी, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को अंग्रेजी में लिखी और जापान के प्रधानमंत्री रहे शिंजो एबी को जापानी भाषा में लिखी गीता की प्रतियां भेंट की थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पीएम मोदी ने गीता का 10 भाषाओं में अनुवाद कराने की घोषणा की थी

यह मोदी की भारत की साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से दुनिया को वाकिफ कराने के संकल्प का हिस्सा है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को देश की सीमाओं के पार ले जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने देश की 10 प्रमुख ग्रंथों के वैश्विक भाषाओं में अनुवाद करवाकर उन्हें प्रसारित करने का संकल्प लिया था।

2019 में बिश्केक में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में मोदी ने गीता का 10 भाषाओं में अनुवाद कराने की घोषणा की थी। इसके बाद विभिन्न देशों में स्थित दूतावासों और उच्चायोगों के सहयोग से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

कोविड महामारी के दौरान भारत को एससीओ की अध्यक्षता मिली और उसी दौरान गीता के अनुवाद के कार्य ने गति पकड़ी। अभी कुछ और प्रमुख भाषाओं में गीता और अन्य पुस्तकों के अनुवाद की प्रक्रिया चल रही है।
काली चाय, कश्मीरी केसर व शतरंज सेट भी किया भेंट

प्रेट्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति के साथ असम की सुगंधित काली चाय, मुर्शिदाबाद का टी सेट, कश्मीरी केसर, हस्तनिर्मित चांदी का घोड़ा, संगमरमर का शतरंज सेट भी उपहार दिया है।

ब्रह्मपुत्र के उपजाऊ मैदानों में उगाई जाने वाली असम की काली चाय अपने लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर है। इसे 2007 में जीआइ टैग मिला था। नक्काशीदार मुर्शिदाबाद का चांदी का टी सेट बंगाल की समृद्ध कला को दर्शाता है।
चांदी का घोड़ा और केसर दिया

कश्मीरी केसर, जिसे स्थानीय रूप से कोंग या जफरान के नाम से जाना जाता है, कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इसकी खेती होती है। महाराष्ट्र का नक्काशीदार हस्तनिर्मित चांदी का घोड़ा भारत की धातु शिल्प परंपराओं की उत्कृष्टता को दर्शाता है।
आगरा की चीज पुतिन को दी

आगरा का हस्तनिर्मित संगमरमर का शतरंज सेट उत्कृष्ट शिल्प कौशल और कार्यात्मक सुंदरता का मिश्रण है। एक जिला एक उत्पाद\“ (ओडीओपी) पहल के तहत क्षेत्र की पत्थर की विरासत को उजागर करता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477879