search

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर 6 मौतों के बाद चेती पुलिस, 65 ई-रिक्शा और ऑटो सीज; 120 का चालान

cy520520 2025-12-2 03:37:36 views 710
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ई-आटो में सवार छह लोगों की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद यातायात पुलिस नींद से जाग गई।

पुलिस ने सोमवार को जिले भर में अभियान चलाकर 65 ई-रिक्शा व आटो को सीज कर दिया। जबकि 120 का चालान किया है। यह ई-रिक्शा व आटो हाईवे पर पुलिस को दौड़ते हुए मिले थे। अभियान आगे भी जारी रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक के दौरान कई निर्देश दिए जा चुके हैं कि कोई भी ई-रिक्शा, ई-आटो और आटो हाईवे पर नहीं चलेंगे। इसके बाद भी धड़ल्ले से यह हाईवे पर दौड़ रहे थे। यातायात पुलिस को इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही थी। रविवार को गांव अब्दुल्लापुर निवासी 11 लोग ई-आटो में सवार होकर जा रहे थे। आटो को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी।

इससे छह लोगों की मृत्यु हो गई थी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद से यातायात पुलिस पर भी सवाल खड़े हो गए थे। सोमवार को यातायात पुलिस ने जिले भर अभियान चला दिया। इस दौरान हाईवे पर दौड़ते मिले 65 ई-रिक्शा और आटो को सीज कर दिया। जबकि 120 का चालान किया।

एसपी यातायात सुभाषचंद्र ने बताया कि इसके अलावा बिना हेलमेट 494, बिना सीट बेल्ट 12, ट्रिपल राइडिंग 22, ओवरस्पीड़ 35, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 75, नो पार्किंग 65, बिना इंश्योरेंस 25 वाहनों का चालान किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हाईवे पर अगर कोई भी ई-रिक्शा या आटो लेकर पहुंचा तो उसे सीज कर दिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086