search

गाजियाबाद में जिलाबदर बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित

LHC0088 2025-10-4 04:06:43 views 1245
  जिला बदर बदमाश की पीटकर हत्या मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बुधवार को लोनी बाॅर्डर थानाक्षेत्र के बेहटा हाजीपुर निवासी जिलाबदर बदमाश विशाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विशाल को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। जिला बदर होने के बावजूद विशाल अपने घर पर आया और क्षेत्र में घूम रहा था। इसलिए चौकी इंचार्ज और बीट प्रभारी को डीसीपी ग्रामीण ने लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। विशाल की हत्या के मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बेहटा हाजीपुर गांव में आंबेडकर काॅलोनी निवासी जिला बदर आरोपित विशाल की बुधवार शाम पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से चार सौ मीटर की दूरी पर मृतक का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पांच माह पूर्व दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी।

आरोपित विशाल पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट समेत छह मुकदमे थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त को उसे जिलाबदर कर 10 सितंबर को जिले से बाहर छोड़ा था। एक अक्टूबर की शाम बेहटा हाजीपुर में कुछ लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिला बदर आरोपित की हत्या के मामले में अमन, तुषार, जीत, भीमा और साहिल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।



पता चला कि घटना के कुछ दिन पूर्व भी जिलाबदर आरोपित क्षेत्र में घूम रहा था। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि लापरवाही बरतने पर लोनी बार्डर चौकी प्रभारी योगेश कुमार सहित एक सिपाही महेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पहली बार कार मालिकों पर लगाई गई निशेधाज्ञा, महिला सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने उठाया कदम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138