यमुनापार में 300 नई इलेक्ट्रिक देवी बसें शुरू, IIT दिल्ली की मदद से यमुनापार के बस रूट हुए सुव्यवस्थित_deltin51

LHC0088 2025-9-29 04:06:34 views 1030
  यमुनापार में 300 नई मिनी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारीं, सुव्यवस्थित किए गए रूट किए लागू





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रविवार को 300 नई मिनी इलेक्ट्रिक बस (देवी) सड़कों पर उतार दी गईं। ईस्ट विनोद नगर स्थित डीटीसी डिपो में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा, परिवहन मंत्री डा. पंकज कुमार सिंह, पटपड़गंज विधायक रवि नेगी और त्रिलोकपुरी विधायक रविकांत के साथ इन बसों को हरी झंडी दिखाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



साथ ही, देवी बसों के लिए सुव्यवस्थित रूटों (रूट रेशनलाइजेशन) को लागू कर दिया गया। परिवहन विभाग ने आइआइटी दिल्ली की मदद से सर्वे के आधार पर रूटों को सुव्यवस्थित किया है। इसके तहत यमुनापार के हर क्षेत्र में इन बसों की उपलब्धता होगी। अब ऐसा नहीं होगा कि किसी रूट पर अधिक और कहीं कम बसें चल रही हैं। सर्वे में लोगों की जरूरत का पता करके बसों के चक्कर भी निर्धारित किए गए हैं।





मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया है। यमुनापार में नई बसों को सड़कों पर उतारा गया है। साथ ही इस क्षेत्र में सुव्यवस्थित कर नए सिरे से रूट प्लान बनाकर लागू किया है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली परिवहन विभाग को घाटे का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि कई रूटों पर बसें खाली और कुछ पर भरी रहती थीं।

इस समस्या को हल करने के लिए आइआइटी दिल्ली के साथ यमुनापार से रूटों की स्टडी करवाई गई और नए सिरे से बस रूट डिजाइन किए गए। जल्द पूरी दिल्ली में बस रूटों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। जिससे यात्रियों को सुविधा मिले और संसाधनों का सही उपयोग हो।chandigarh-general,Punjab digital governance, bhagwant mann,Punjab news   



वर्ष 2026 के अंत तक यह सुनिश्चित किया जाएगा राष्ट्रीय राजधानी में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलें, ताकि पर्यावरण का ख्याल रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देवी बसों में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। इसमें पैनिक बटन है, साथ ही आटोमैटिक फेयर कलेक्शन की सुविधा है। कामन मोबिलिटी पास से भुगतान किया जा सकता है। पेमेंट के अन्य माध्यमों का प्रयोग भी कर सकते हैं।

उन्होंने पटपड़गंज के पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के पहले विधायक खोखले नायक और खोखली शिक्षा क्रांति के जननायक बनते थे। उनके राज में बुरी स्थिति में स्कूल में चल रहे थे। किताबें नहीं थी, ड्रेस नहीं थी। तभी चुनाव आया तो सीट बदल ली। दिल्लीवालों ने बता दिया कि कहीं चले जाओ वोट नहीं मिलने वाले लेकिन वह अब भी नहीं सुधर रहे। उनके लोग वर्षा होते ही कैमरा लेकर सड़कों पर उतरे हुए नजर आए।



अभी हमारी सरकार को सात माह हुए हैं। वो भी यही, हम भी यहीं, अगले वर्षा के मौसम में पानी ढूंढ के दिखाना। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में दिल्ली सात माह में बदल रही है, जिसका श्रेय दिल्लीवासियों को जाता है। पिछले मुख्यमंत्री 11 सालों में केवल होर्डिंग में नजर आए, लोगों के बीच नहीं जाते थे।

यह भी पढ़ें- यमुना पार को बड़ी सौगात: छह लेन वाला नंदनगरी फ्लाईओवर शुरू, लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति





like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139206

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.