Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन जगत की देवी मां जगदंबा को समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार 26 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातक भागयशाली साबित होंगे। इन राशियों की किस्मत हीरे की तरह चमकेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 26 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों पर न्याय के देवता शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातक सेवा क्षेत्र में हमेशा उत्तम करते हैं। इसके साथ ही तुला राशि के जातक मल्टीटास्किंग होते हैं।
शारदीय नवरात्र के दौरान चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होने वाला है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बहन-भाई से प्यार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। गुड न्यूज मिलने वाली है। बिजनेस से संबंधित नया ऑफर मिल सकता है।mangal dosh upay, mangal dosh remedies, mangal dosh nivaran, manglik dosh solutions, astrology remedies, marriage problem solution, grah dosh upay,
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर ऊर्जा के कारक मंगल देव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मकर राशि के जातक कारोबार में उत्तम करते हैं। वहीं, चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि की किस्मत में चार चांद लग जाएंगे।
कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। कारोबार के विस्तार की प्लानिंग करेंगे। चिंता और अवसाद से मुक्ति मिलेगी। घर पर शुभ कार्य किया जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पुराना या फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। कोई बिगड़ा काम बन सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान सफेद चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें- Mahanavami 2025: शिववास समेत कई अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी महानवमी, मिलेगा दोगुना फल
यह भी पढ़ें- 84 साल बाद Diwali पर बन रहा महासंयोग! घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी, दूर होगी कंगाली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |