प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहाकि भारत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्होंने ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि डोनाल्ड ट्रंप इस कोशिश में भारत का पूरा सहयोग करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत बाद पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने दो बड़े ऐलान किए, जो अमेरिका में दो नए कांसुलेट खोलने और अमेरिकी यूनिवर्सिटीज को भारत में आमंत्रण से जुड़ा है।
नरेंद्र मोदी ने कहाकि दूसरे देशों में अवैध रूप से रह लोगों को ऐसा कोई कानूनी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहाकि जहां तक भारत और अमेरिका की बात है जो भी भारतीय नागरिक यहां पर गैरकानूनी ढंग से रह रहे हैं, हम उन्हें वापस लेने को तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहाकि यह लोग साधारण परिवारों से आते हैं ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वालों ने इन्हें गुमराह किया है। उन्होंने कहाकि इन लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए और यहां ले आया गया। हमें इस पूरे ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिस्टम को खत्म करने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्ते में अहम भूमिका निभाने के लिए अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय की भी तारीफ की। उन्होंने लॉस एंजिलिस और बोस्टन में दो नए कांसुलेट खोले जाने का भी ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहाकि अमेरिका रह रहे भारतीय हमारे बीच की अहम कड़ी हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहाकि हमने अमेरिकी यूनिवर्सिटीज को भारत में ऑफशोर कैंपस खोलने के लिए भी आमंत्रित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया।
|