search

UP Wether: वेस्ट यूपी के शहरों में 100 दिन बाद बरसात के योग, पढ़िए मौसम से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

cy520520 2026-1-22 20:57:02 views 1229
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में 100 दिन के बाद शुक्रवार को बरसात के योग बन रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में मजबूत पश्चिम विक्षोभ का आगमन हो गया है। आगामी 24 घंटों में एनसीआर में अलग अलग भागों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

जनपद में चार दिनों से मौसम राहत भरा बना हुआ है। मौसम पूरी तरह साफ रहने और दिन में खिली धूप निकलने कड़ाके की ठंड से राहत है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मेरठ आठ अक्टूबर 2025 को 21 मिलीमीटर बरसात हुई थी। उसके बाद एक दो बार बूंदाबांदी हुई है लेकिन वह नगण्य ही रही है। ठंड के इन तीन माह में कम बरसात होती है लेकिन उसका फसलों के लिए विशेष महत्व है। जनवरी में 21 मिलीमीटर बरसात होती है।

मेरठ कालेज के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. कंचन सिंह ने बताया कि ठंड में प्रदूषण की परत को दूर करने का काम बरसात करती है। इसके साथ गेहूं और गन्ने की फसल के वृद्धि के लिए इस मौसम की बरसात मुफीद मानी जाती है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर अच्छी बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है। मेरठ में बरसात का इंतजार खत्म होगा। शुक्रवार को बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान गिर कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588