search

Weather Alert: ठंड-शीतलहर से कांप रहा कोयलांचल, कोहरे में लिपटा आठ लेन, IMD ने 11 जिलों को किया सावधान

deltin33 2025-12-7 15:08:18 views 1255
  

रविवार की सुबह कोहरे के बीच धनबाद के आठ लेन रोड का नजारा। (फोटो-अमित सिन्हा)



जागरण संवाददाता, धनबाद। पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं ने झारखंड में कंपकंपी बढ़ा दी है और राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक गिर गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शीतलहर की चपेट में आए इलाकों में गलन इतनी तेज है कि आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। IMD Ranchi ने झारखंड की राजधानी रांची समेत 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।

रविवार सुबह धनबाद का आठ लेन रोड घने कोहरे और धुंध की चादर में ढका रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण सुबह के समय यातायात भी प्रभावित किया।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह से पहले ही राज्य में ठंड ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार (6 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे निचला स्तर है। लगातार गिरते तापमान ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रविवार (7 दिसंबर) के बाद अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन न्यूनतम तापमान में खास राहत मिलने की उम्मीद कम है। फिलहाल झारखंड में शीतलहर का दौर जारी रहेगा और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477980