search

SP आवास के बाद ट्रेनी IAS के यहां मिला सांप, कालोनी में दो रसल वाइपर पकड़े, बिजनौर में आबादी में सांपों का मिलना जारी

Chikheang 2025-10-4 03:06:44 views 1252
  बिजनौर में महादेवपुरम कालोनी में पकड़ा गया रसल वाइपर सांप। सौ. वन विभाग





जागरण संवाददाता, बिजनौर। घरों में सांपों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रशिक्षु आइएएस कुणाल रस्तोगी को डीएम कंपाउंड में आवंटित आवास में दो घोड़ा पछाड़ सांप दिखे। सर्प मित्रों के मौके पर पहुंचते ही दोनों सांप अलग अलग बिलों में जा घुसे। वहीं महादेवपुरम कालोनी में वन विभाग की टीम दो रसल वाइपर को पकड़ा है। दोनों को जंगल में छोड़ दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले वर्षाे के मुकाबले इस बार घरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सांप निकलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को एसपी आवास से सर्पमित्रों ने रेट स्नेक पकड़ा था। इसे आम भाषा में घोड़ा पछ़ाड़ सांप भी कहा जाता है। 15 दिन के अंदर एसपी आवास से तीन सांप पकड़े जा चुके हैं।



प्रशिक्षु आइएएस कुणाल रस्तोगी पर बीडीओ हल्दौर का चार्ज है। उन्हें डीएम कंपाउंड में आवास आवंटित है। शुक्रवार को उनके आवास पर दो सांप दिखने से हड़कंप मचा रहा। सर्पमित्र मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दोनों घोड़ा पछाड़ सांप हैं। टीम के सामने ही दोनों सांप अलग अलग बिल में जा घुसे। बिल की खोदाई का प्रयास भी किया गया लेकिन वे काफी गहरे थे।  

घोड़ा पछाड़ सांप में जहर नहीं होता है। वहीं महादेवपुरम कालोनी में एक घर और वहां लगे सरकारी हैंडपंप के पास से दो रसल वाइपर पकड़े गए हैं। रसल वाइपर बहुत जहरीला होता है। इसे धामड़ या धामन भी कहा जाता है। टीम ने दोनों सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।



यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में खतरनाक सांपों का घरों में निकलना जारी, अब SP आवास पर मिला रसल वाइपर

कोई भी सांप डसे, तत्काल कराएं उपचार  

क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम ने कहा कि सर्प मित्र लगातार मौकों पर जाकर सांपों को पकड़ रहे है। चाहे जहर वाला सांप हो या बिना जहर वाला, अगर डस ले तो अस्पताल में जाकर उपचार कराना चाहिए। कोई भी झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र करने वालों के चक्कर में न फंसे।



यह भी पढ़ें- अब तक 300 सांप पकड़ने वाले को दि‍खा कोबरा, दस्ताने पहनकर पकड़ने चले, लेकि‍न डस लिया, 8 एंटी वेनम लगने पर...
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953