search

हरिद्वार में पानी के अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने की तैयारी, वसूला जाएगा भारी जुर्माना

deltin33 2025-12-1 14:38:30 views 1243
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पेयजल का कनेक्शन लिए बिना पानी गटकने वालों पर जल संस्थान कार्रवाई करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों की टीम का गठन किया जाएगा। जिसके बाद अवैध कनेक्शनों को चिह्नित करने का कार्य शुरू होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में जल संस्थान के पेयजल के करीब 14 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। जिन्हें जल संस्थान की ओर से सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा कई लोग ऐसे हैं जो विभाग से बिना कनेक्शन लिए ही अवैध तरीके से पानी का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में जहां विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं पानी के लो-प्रेशर की समस्या भी सामने आती है।

अवैध कनेक्शन होंगे चिह्नित

जिस कारण अब विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन रखने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों की दो टीम बनाई जाएंगी। टीम के सदस्य रामनगर और नगर निगम दोनों जोन में जाकर अवैध कनेक्शनों को चिह्नित करने का कार्य करेंगे।

वसूला जाएगा जुर्माना

अवैध कनेक्शन मिलने पर लोगों को उन्हें वैध करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद भी जो लोग अवैध कनेक्शन को वैध नहीं करवाएंगे तो फिर उनके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विवेक रवि ने बताया कि पेयजल के अवैध कनेक्शनों के चिह्नीकरण के लिए जल्द ही कर्मचारियों की टीम का गठन किया जाएगा।

इसके बाद टीम कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर अवैध कनेक्शनों को चिह्नित करेगी। उसके बाद इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477566