search

सावधान! बढ़ने वाली है ठंड, आज हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी; जानें दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल

LHC0088 2025-11-8 10:37:05 views 1269
  

आज उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिरेगा (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है! आज उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिरने वाला है, जबकि दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा

पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, उत्तर तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरा।

अगले 24 घंटे के दौरान, केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है। पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से हाल बेहाल

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही मौसम में बदलाव है। पिछले दिनों की हवा के कारण दिल्ली में पारा गिर रहा है। इस बीच खराब हवा की गुणवत्ता से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और ठंड का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, इस समय दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और रात के समय ठंड और कोहरा बढ़ेगा। हालांकि, यूपी के किसी भी हिस्से में कोहरे की कोई संभावना नहीं है।
पहाड़ों पर बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138