Gold Loan: ये बैंक दे रहे हैं सस्ता गोल्ड लोन, सोना देकर ले सकते हैं पैसा; यहां देखें लिस्ट

LHC0088 2025-11-6 21:08:05 views 800
  

Gold Loan: ये बैंक दे रहे हैं सस्ता गोल्ड लोन, सोना देकर ले सकते हैं पैसा; यहां देखें लिस्ट



नई दिल्ली। Gold Loan: आज के समय में सोना और चांदी खरीदना आसान नहीं है। इनकी कीमतें आसमान छू रही है। दोनों धातुओं को लेकर लोगें के बीच गजब का क्रेज है। इसके बावजूद इसे खरीदने के लिए लोग दीवाने हैं। बहुत से लोग पैसे न होने की वजह से इसे खरीद नहीं पाते। लेकिन अगर आपके पास सोना है तो आप लोन जरूर ले सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोगों के पास सोना तो रहता है लेकिन पैसे नहीं होते है। ऐसी स्थिति में आपको गोल्ड लोन मिल सकता है। बहुत से लोग गोल्ड को गिरवी रखकर बैंक से लोन लेते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है जिसमें आप पर्सनल या बिजनेस जरूरतों के लिए पैसे लेने के लिए सोने के गहने या सिक्के गिरवी रखते हैं। 2025 में, भारत में गोल्ड लोन की इंटरेस्ट रेट 8.05% से 27% सालाना तक है, जो लेंडर, लोन अमाउंट, सोने की प्योरिटी, टेन्योर और इस बात पर निर्भर करता है।
किस बैंक में कितना है गोल्ड लोन का रेट

गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट वह परसेंटेज है जो बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन लोन अमाउंट पर चार्ज करते हैं, जब बॉरोअर्स गोल्ड को कोलैटरल के तौर पर गिरवी रखते हैं। भारत में, गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट आमतौर पर 8% से 27% प्रति वर्ष के बीच होता है। बॉरोअर्स लेंडर की शर्तों के आधार पर इंटरेस्ट का पेमेंट या तो मंथली इंस्टॉलमेंट में या एक साथ लंप सम में कर सकते हैं।
क्रमांकBankब्याज दर (प्रति वर्ष)लोन की अवधिलिमिटप्रोसेसिंग फीस
1SBI8.75% से शुरू36 महीने तक₹20,000 - ₹50 लाखलोन अमाउंट का 0.25%
2केनरा बैंक8.75% से शुरू12 महीने तक₹35 लाख तक₹2,750 तक + GST
3यूनियन बैंक ऑफ इंडिया9.1% - 9.35%12 महीने तक₹50 लाख तकलोन अमाउंट का 0.50% + GST
4इंडियन ओवरसीज बैंक8.20% - 11.60%12 महीने तक₹25,000 - ₹50 लाखलोन अमाउंट के हिसाब से अलग-अलग
5PNB8.35% से शुरू12 महीने₹25,000 - ₹25 लाखलोन अमाउंट का 0.30% + GST
6कर्नाटक बैंक10.03% - 10.48%12 महीने तक₹50 लाख तककुछ नहीं
7बैंक ऑफ बड़ौदा9.00% से शुरू36 महीने तक₹50 लाख तकलागू चार्ज + GST
8एचडीएफसी बैंक9.30% - 17.86%6 से 42 महीने₹25,000 - ₹1 करोड़डिस्बर्सल अमाउंट का 1% तक + टैक्स
9फेडरल बैंक9.99% से शुरू12 महीने तक₹3000 - ₹1.5 करोड़कुछ नहीं
10सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया8.05% - 8.35%12 महीने तक₹10,000 - ₹40 लाखलोन अमाउंट का 0.25% + GST
11बैंक ऑफ इंडिया8.6% - 8.75%12 महीने तक₹20,000 - ₹30 लाख₹1,500 तक
12आईसीआईसीआई बैंक9.15% - 16.75%12 महीने तक₹2 करोड़ तकलोन अमाउंट का 2%* तक
13एक्सिस बैंक9.75% - 17.00%6 से 36 महीने₹25,001 - ₹40 लाखलोन अमाउंट का 0.5% + GST


यह भी पढ़ें- PF पर मिलने वाले इंटरेस्ट पर भी लगता है Tax, साल में इतनी ब्याज है टैक्स फ्री; पढ़ें कितना वसूलती है सरकार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140086

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com