देहरादून में लक्ष्मण चौक पर फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Fire-1772038520715_m.webpजागरण संवाददाता, देहरादून। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में आज रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। इस समय आधा दर्जन फायर टेंडर आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-25-at-10.18.52-PM-1772038551848.jpeg
आतिशबाजी से चिंगारी उठने की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पास ही एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से वर्कशॉप में आग लगने की आशंका है। गनीमत है कि अब तक किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को हटाया है ताकि राहत कार्य तेजी से चल सके। आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]