cy520520 Publish time 2026-2-23 23:26:43

भिवानी में गन्ना भरते समय ट्रॉली से गिरे किसान की मौत, परिवार में शोक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/dead-body-(8)-1771869948909_m.webp

भिवानी में गन्ना भरते समय ट्रॉली से गिरे किसान की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव मिताथल निवासी 46 वर्षीय किसान जोगेंद्र की ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगेंद्र अविवाहित था और अपने भाई के साथ खेत में गन्ना भरने का काम कर रहा था। दोनों भाई ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भर चुके थे और उसे रस्से से बांध रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से जोगेंद्र अचानक ट्राली से नीचे गिर गया।

गिरते ही उसे गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने तुरंत उसे संभाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। गुजरानी चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भिवानी में गन्ना भरते समय ट्रॉली से गिरे किसान की मौत, परिवार में शोक