cy520520 Publish time Yesterday 22:27

सीतापुर हाई-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार; बाल-बाल बचे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/A-moving-car-caught-fire-on-Sitapur-Highway-1770916652769_m.webp



जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार रात एक भीषण हादसा हुआ। लखनऊ से सीतापुर की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार अपनी कार में सवार था, तभी अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह लाल गोले में तब्दील हो गई।

जानकारी के अनुसार, खदरा निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश अपने परिवार के साथ जा रहे थे। तभी गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी और पूरी कार जलने लगी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। गनीमत थी कि डॉ. चंद्रप्रकाश और उनका पूरा परिवार समय पर कार से बाहर निकल आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: सीतापुर हाई-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार; बाल-बाल बचे