cy520520 Publish time 6 day(s) ago

Bihar Electricity: छोटे बकायेदारों पर FIR, करोड़ों वाले विभाग पर नरमी; 3 जिलों में 13 करोड़ का बिल बाकी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/09/article/image/Bihar-Electricity-1767952138126.jpg

छोटे बकायेदारों पर FIR, करोड़ों वाले विभाग पर नरमी



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिजली विभाग महज कुछ हजार रुपये बकाया होने पर एफआईआर करने का आदेश दे रहा है, लेकिन सरकारी महकमा पर करोड़ों बाकी है तो उस पर मेहरबानी दिखा रहा है। जिले में गुरुवार को रामदयालु स्थित बिजली सर्किल कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसई) पंकज राजेश की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में मुजफ्फरपुर समेत सर्किल के शिवहर, सीतामढ़ी में करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया होने की बात सामने आई। वहीं, दूसर तरफ पंचायत राज विभाग के अंतर्गत सभी कार्यालयों के बिजली बिल विगत छह माह से करोड़ों में बाकी है, इसके बावजूद सिर्फ पत्राचार करके खानापूर्ति की जा रही है।

मुजफ्फरपुर समेत सर्किल में आने वाले जिलों में शामिल शिवहर, सीतामढ़ी में जहां 13 करोड़ से अधिक का बकाया राशि है तो वहीं पंचायत राज विभाग के कार्यालयों से नौ करोड़ का बकाया महीनों से बाकी है।
विभाग से भुगतान की प्रक्रिया बहुत धीमी:

पंचायत राज विभाग के अंतर्गत सभी कार्यालय, पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन और नल जल योजना का आठ करोड़ 89 लाख 22 हजार 99 रुपये बिजली का बिल बकाया है। इसके भुगतान की प्रक्रिया बहुत धीमी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता पश्चिमी मो. साजिद हुसैन ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) को 16 सेक्शनों में बकाया बिल की पूरी सूची भेजकर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

इसमें 32 लाख 10 हजार 490 रुपये कार्यालय, पंचायत भवन और पंचायत सरकार भवनों पर बकाया है। इसके अलावा आठ करोड़ 57 लाख 11 हजार 609 रुपये नल जल योजना का बकाया बताया गया है। इसमें सबसे अधिक धनैया सेक्शन पर दो करोड़ 47 लाख 35 हजार 220 रुपये बकाया है।
अधिकारी भी मानते हैं कि 50 हजार से अधिक बकाया पर काटने का प्रविधान:

विद्युत कार्यपालक अभियंता पश्चिमी मो. साजिद हुसैन ने बताया कि विभागीय नियमानुसार 50 हजार से अधिक बकाया बिल रहने का बिजली काटने का प्रविधान है, लेकिन मुख्यालय स्तर पर भी बातचीत हुई है। वहां से इसका भुगतान शीघ्र करने की बात कही गई है।

इसके अलावा संयुक्त रूप से इसकी जांच भी कराने की प्रक्रिया चल रही है। बिजली काट देने से नल जल योजना की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसलिए अभी यह कदम नहीं उठाया जा रहा है।
इन सेक्शन में इतना बिल बकाया:



    स्थान राशि (रुपये में) दूसरा कॉलम


   मोतीपुर
   4715805
   6185


   साहेबगंज
   12201207
   462


   बरूराज
   9407162
   48067


   कथैया
   5209714
   319036


   धनैया
   24735220
   3876


   सरैया
   546979
   31946


   जैतपुर
   2852451
   00


   पारू
   1227467
   10030


   देवरिया
   826591
   992


   आरोपुर
   1817999
   73684


   दामोदरपुर
   823250
   108419


   मड़वन
   5087091
   1033158


   कांटी
   2678431
   9379


   तुर्की
   4342189
   300026


   कुढ़नी
   5602420
   1221458


   मनियारी
   3637633
   43722


   कुल
   85711609
   3210490



तीन जिलों में 13 करोड़ का बिल बाकी:

मुजफ्फरपुर समेत इस सर्किल के शिवहर, सीतामढ़ी में करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। तीनों जिलों मिलाकर 13 करोड़ 13 लाख से अधिक है। एसई ने अधिकारियों को सभी जगहों के बिल वसूली के निर्देश दिए।

बताया कि पहले 50 हजार रुपये वाले बकायेदारों की बिजली काटकर एफआईआर की जाती थी, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों का बिजली बिल क्लियर हो गया। अब 50 हजार और उससे ऊपर का बिजली बिल अधिक बकाया है। इन बकायेदारों से वसूली करना है। नहीं देने पर संबंधित थाने में प्राथमिकी कराएं।
इन जिलों में इतना बिजली बिल बकाया

[*]मुजफ्फरपुर अरबन-1 में -91 बकायेदारों पर पांच करोड़ 53 लाख
[*]मुजफ्फरपुर अरबन-2 में--32 बकायेदारों पर 80 लाख 64 हजार
[*]मुजफ्फरपुर पूर्वी में 49 लोगों पर 47.59 लाख
[*]मुजफ्फरपुर पश्चिमी में 278 लोगों को तीन करोड़ 13 लाख पुपरी में 132 लोगों पर एक करोड़ 56 लाख शिवहर में 64 लोगों पर 79 लाख
Pages: [1]
View full version: Bihar Electricity: छोटे बकायेदारों पर FIR, करोड़ों वाले विभाग पर नरमी; 3 जिलों में 13 करोड़ का बिल बाकी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com