deltin33 Publish time 2026-1-8 13:56:56

बरेली में कोहरे के चलते गई 5 लोगों की जान, ट्रक ने ई-रिक्शा और बाइक को रौंदा, मची चीख-पुकार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/08/article/image/bareilly-accident-1-1767861872530.jpeg

ट्रक के नीचे दबी ई-र‍िक्‍शा



जागरण संवाददाता, बरेली। गुरुवार को सुबह कोहरे के चलते हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में ट्रक ने ई-र‍िक्‍शा को टक्‍कर मार दी, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में ट्रक ने बाइक को टक्‍कर मार दी, ज‍िसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दि‍या।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/08/template/image/bareilly-accident-1767861916004.jpeg

पहले हादसे में भीषण कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया मगर चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज के यासीन नगर निवासी हाशिम अपना ई-रिक्शा लेकर भोजीपुरा के गांव लाडपुर में काम करने जा रहे थे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/08/template/image/bareilly-accident-4-1767861936177.jpeg

ई-रिक्शा में रिछोला निवासी सलीम, नसरुद्दीन और रहीसद्दीन उर्फ मंझले भी सवार थे। सभी लोग बोरिंग का काम करते थे। राजश्री पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक चालक यू-टर्न ले रहा था। इसी बीच ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया चढ़ने की वजह से दो लोगों की मौत हो जबकि दो लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/08/template/image/bareilly-accident-5-1767861963583.jpeg

वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते बहेड़ी के गुडवरा क्षेत्र में भी भीषण हादसा हो गया। जिसमें पिता पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इटौआ निवासी पप्पू अपने दोनों बेटों विशाल और विवेक के साथ बाइक से मजदूरी करने किच्छा जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/08/template/image/accident-2-1767862023144.jpeg

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही पप्पू के परिवार में कोहराम मच गया। पप्पू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनके छह बच्चे हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/08/template/image/accident-1-1767862058524.jpeg



यह भी पढ़ें- घने कोहरे का कहर, खंभे से टकराई बाइक; एक दोस्त की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
Pages: [1]
View full version: बरेली में कोहरे के चलते गई 5 लोगों की जान, ट्रक ने ई-रिक्शा और बाइक को रौंदा, मची चीख-पुकार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com