cy520520 Publish time 2025-11-20 14:37:57

Traffic Challan: गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, इस साल अब तक 18 लाख गाड़ियों पर हुआ एक्शन

/file/upload/2025/11/5103178582578377824.webp

गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित द्वारका एक्सप्रेस वे पर आए दिन इस तरह गलत दिशा में दौड़ते है वाहन। संजय गुलाटी



विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। शहर में प्रतिदिन हो रही यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद भी वाहन चालक नियमों का उलंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यातायात नियमों का उलंघन करने से कई बार सड़क हादसे भी होते हैं और लोगों की जान भी चली जाती है। इस साल यातायात पुलिस की ओर से अब 18 लाख से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहां पिछले पूरे साल में 13 लाख 88 हजार वाहन चालकों के चालान विभिन्न यातायात उलंघन के तहत किए गए थे। वहीं इस बार यह संख्या अक्टूबर महीने में ही पांच लाख ज्यादा हो गई है। यातायात पुलिस की ओर से इस साल 31 अक्टूबर तक की गई कार्रवाई के मुताबिक 18 लाख 21 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।

/file/upload/2025/11/3702602452980274635.jpg
हर साल सड़क हादसों में कितने लोगों की जा रही जान?

इसमें भी सबसे ज्यादा कार्रवाई रॉन्ग साइड और बिना हेलमेट के चलने वाले वाहन चालकों पर की गई है। गुरुग्राम में बीते कई सालों से हर साल चार सौ से ज्यादा मौतें सड़क हादसों में हो रही हैं। सड़क हादसों में होने वाली मौतों का मुख्य कारण रॉन्ग साइड वाहन और बिना हेलमेट के वाहन चलाना भी है।

यातायात पुलिस के अनुसार वाहन चालकों पर कार्रवाई और निगरानी के लिए शहरभर में कैमरे लगाए गए हैं। यातायात उलंघन पर कैमरे के माध्यम से चालान किए जा रहे हैं। जहां पिछले साल कैमरे के माध्यम से आठ लाख 47 हजार चालान थे, तो इस साल 31 अक्टूबर तक 11 लाख 83 हजार चालान सिर्फ कैमरे के माध्यम से ही किए गए हैं।

[*]1,82,780 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई 2024 में पूरे साल में रॉन्ग साइड वाहन चालने पर
[*]1,81,700 लोगों के चालान किए जा चुके हैं इस साल 31 अक्टूबर तक रॉन्ग साइड के
[*]2024 में कुल चालान: 13,88,786
[*]2025 में 31 अक्टूबर तक कुल चालान: 18,21,000




    यातायात उलंघन 2024 2025


   रॉन्ग साइड
   1,82,780
   1,81,700


   रॉन्ग साइड पार्किंग
   1,57,298
   1,58,000


   बिना हेलमेट
   2,35,000
   3,28,000


   डबल सवारी बिना हेलमेट
   2,57,000
   3,81,000


   ओवर स्पीड
   18,444
   82,600


   लेन चेंज ड्राइविंग
   61,780
   64,700



पिछले पांच सालों में सड़क हादसों में गई जान



    साल हादसे घायल मौत


   2020
   250
   171
   169


   2021
   944
   845
   377


   2022
   1040
   886
   404


   2023
   1172
   874
   494


   2024
   1019
   750
   448





सड़क हादसों में कमी और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन अभियान चलाती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है कि वाहन चालक इन आंकड़ों से सबक लेकर यातायात नियमों की अनदेखी न करें और यातायात नियमों का अनुसरण अधिक से अधिक अपनी यात्रा मार्ग में करें।



-

डॉ. राजेश मोहन, डीसीपी ट्रैफिक
Pages: [1]
View full version: Traffic Challan: गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, इस साल अब तक 18 लाख गाड़ियों पर हुआ एक्शन