LHC0088 Publish time 2025-11-15 08:35:50

Bihar Election Result: पटना में 48 हजार को नहीं पसंद आया कोई प्रत्याशी, 6 विधानसभा में तीसरे नंबर पर नोटा

/file/upload/2025/11/7221408503862655580.webp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025



प्रभात रंजन, जागरण। बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1278 एवं मसौढ़ी में सबसे अधिक 5146 नोटा में वोट पड़े।

2013 में शुरू हुए इवीएम पर नोटा विकल्प बना। 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने इवीएम पर नोटा बटन को मतदान पैनल में अंतिम विकल्प के रूप में जोड़ा। आंकड़े के अनुसार 14 विधानसभा क्षेत्र में कुल 48,558 नोटा के वोट पड़े। ऐसे में मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
छह विधानसभा में तीसरे नंबर पर नोटा

पटना जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में तीसरे नंबर पर नोटा रहा। इसमें दानापुर, दीघा, बांकीपुर, मोकामा, बाढ़ और मसौढ़ी शामिल हैं। वहीं चौथे नंबर पर बख्तियारपुर विधानसभा, कुम्हरार और फुलवारीशरीफ है। पालीगंज में छठे नबंर पर नोटा पर रहा।



    विधानसभा क्षेत्र नोटा को मिले मत


   पटना साहिब
   2099


   दानापुर
   3242


   दीघा
   3102


   बांकीपुर
   1464


   कुम्हरार
   1278


   मोकामा
   4609


   बाढ़
   3631


   फतुहा
   3938


   फुलवारीशरीफ
   4844


   मसौढ़ी
   5146


   पालीगंज
   3191


   मनेर
   5041


   बिक्रम
   3338


   बख्तियारपुर
   3635




(नोटा पर पड़ने वाले वोट)
Pages: [1]
View full version: Bihar Election Result: पटना में 48 हजार को नहीं पसंद आया कोई प्रत्याशी, 6 विधानसभा में तीसरे नंबर पर नोटा