deltin33 Publish time 2025-11-15 08:05:59

Ghatshila By-Election: घाटशिला में सोमेश का कीर्तिमान, एक लाख वोट पाने वाले पहले विधायक बने

/file/upload/2025/11/7477342468285839844.webp

घाटशिला उपचुनाव में जीते सोमेश सोरेन



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा के चुनावी इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश चंद्र सोरेन एक लाख से अधिक वोट हासिल करने वाले क्षेत्र के पहले विधायक बन गए हैं।

उपचुनाव में उन्होंने कुल 1,04,936 वोट प्राप्त कर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि अपने पिता, दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के रिकार्ड को भी तोड़ दिया। सोमेश ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 38,524 वोटों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घाटशिला के चुनावी इतिहास को खंगालने पर यह स्पष्ट होता है कि सोमेश सोरेन से पहले सर्वाधिक वोट पाने का रिकार्ड उनके पिता रामदास सोरेन के नाम था। रामदास सोरेन ने इसी वर्ष हुए आम चुनाव में 98,356 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जो उस समय तक का सर्वोच्च आंकड़ा था।

बेटे सोमेश ने न केवल उस आंकड़े को पार किया, बल्कि जीत के अंतर को भी काफी बढ़ा दिया। शुक्रवार को हुई मतगणना में सोमेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 38,524 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया। बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट मिले।

यह जीत झामुमो के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसने अपने इस पारंपरिक गढ़ पर पकड़ और मजबूत कर ली है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस प्रचंड जीत के पीछे पिता के निधन से उपजी सहानुभूति की लहर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज पर जनता का भरोसा प्रमुख कारण रहा। सोमेश की जीत ने यह साबित कर दिया है कि सोरेन परिवार और झामुमो पर घाटशिला की जनता का विश्वास अटूट है।
घाटशिला के चुनावी शिखर पर पिता-पुत्र



    वर्ष विजेता प्रत्याशी प्राप्त मत पार्टी


   2025 (उपचुनाव)
   सोमेश चंद्र सोरेन
   1,04,936
   झामुमो


   2024
   रामदास सोरेन
   98,356
   झामुमो


   2019
   रामदास सोरेन
   65,307
   झामुमो


   2014
   लक्ष्मण टुडू
   55,274
   भाजपा


   2009
   रामदास सोरेन
   41,894
   झामुमो


Pages: [1]
View full version: Ghatshila By-Election: घाटशिला में सोमेश का कीर्तिमान, एक लाख वोट पाने वाले पहले विधायक बने