LHC0088 Publish time 3 day(s) ago

नई Hyundai Venue एक लीटर पेट्रोल में कितना देगी माइलेज?

/file/upload/2025/11/1277655421645901983.webp

नई Hyundai Venue की माइलेज डिटेल्स।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में नई Hyundai Venue को लॉन्च कर दिया गया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स, नई स्टाइलिंग और प्रीमियम इंटीरियर के साथ अपडेट किया गया है। इसे पहले की तरह ही दो पेट्रोल इंजन के साथ लेकर आया गया है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि नई Hyundai Venue एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देगी? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई Hyundai Venue का इंजन



   इंजन ऑप्शन
   गियरबॉक्स
   पावर/टॉर्क


   1.2-लीटर पेट्रोल
   5-स्पीड MT
   83 PS / 114 Nm


   1.5-लीटर डीजल
   6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT
   116 PS / 250 Nm


   1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
   6-स्पीड MT / 7-स्पीड DCT
   120 PS / 172 Nm




नई Venue को पहले की तरह ही दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन के साथ लाया गया है। इसका 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है, ये 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
नई Hyundai Venue का माइलेज



   इंजन ऑप्शन
   माइलेज


   1.2-लीटर पेट्रोल
   18.05 kmpl


   1.5-लीटर डीजल
   20.99 kmpl (MT), 17.90 kmpl (AT)


   1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
   18.74 kmpl (MT), 20 kmpl (DCT)




Hyundai का दावा है कि 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन 18.05 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। वहीं, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 18.74 kmpl और DCT ट्रांसमिशन के साथ 20 kmpl तक का माइलेज देगी। वहीं, इसका डीजल इंजन 20.99 kmpl (MT) और 17.90 kmpl (AT) का माइलेज देगा।
नई Hyundai Venue की कीमत



   वैरिएंट
   पेट्रोल MT
   टर्बो पेट्रोल MT
   टर्बो पेट्रोल DCT
   डीजल MT
   डीज़ल AT


   HX2
   ₹7.90 लाख
   ₹8.80 लाख
   –
   ₹9.70 लाख
   –


   HX4
   ₹8.80 लाख
   –
   –
   –
   –


   HX5
   ₹9.15 लाख
   ₹9.74 लाख
   ₹10.67 लाख
   ₹10.64 लाख
   ₹11.58 लाख


   HX6
   ₹10.43 लाख
   –
   ₹11.98 लाख
   –
   –


   HX6T
   ₹10.70 लाख
   –
   –
   –
   –


   HX7
   –
   –
   –
   ₹12.51 लाख
   –


   HX8
   –
   ₹11.81 लाख
   ₹12.85 लाख
   –
   –


   HX10
   –
   –
   ₹14.56 लाख
   –
   ₹15.51 लाख


   N6 (N Line)
   –
   ₹10.55 लाख
   ₹11.45 लाख
   –
   –


   N10 (N Line)
   –
   –
   ₹15.30 लाख
   –
   –




Hyundai Venue के पेट्रोल इंजन को कुछ 6 वेरिएंट में लाया गया है। पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत बेस HX 2 वेरिएंट (1.2-लीटर NA इंजन) के लिए 7.89 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-एंड HX 10 वेरिएंट (1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और DCT ट्रांसमिशन) के लिए 14.56 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत तक जाती है।
इन गाड़ियों से मुकाबला

भारतीय बाजार में नई Hyundai Venue का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Kia Syros और Skoda Kylaq से देखने के लिए मिलेगा।
Pages: [1]
View full version: नई Hyundai Venue एक लीटर पेट्रोल में कितना देगी माइलेज?