deltin33 Publish time 5 day(s) ago

मधेपुरा में 47 कंपनी अर्धसैनिक बल व 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सभी 1594 बूथों पर CPMF मौजूद

/file/upload/2025/11/1227230098511173068.webp

47 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात



जागरण संवाददाता, मधेपुरा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 1594 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होनी है। मतदान को लेकर भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा, सुपौल और अररिया जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। जिले की सीमा पर बनाए गए 14 चेकपोस्ट पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए 47 कंपनी अर्धसैनिक बल और दो कंपनी बीएमपी के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर रैंक के 500 पुलिस पदधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।
4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती

शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने को लेकर 47 कंपनी अर्धसैनिक बल, दो कंपनी बीएमपी, 1600 होमगार्ड जवान के अलावे 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

सीमावर्ती जिले की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि मतदान के दिन दूसरे जिले से असामाजिक तत्वों का प्रवेश को रोका जा सके।मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटने की सारी तैयारी कर रखी है।
अनुमंडल क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह पूरी सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इनके अलावा एएसपी प्रवेंद्र भारती मधेपुरा अनुमंडल क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। उदाकिशुनगंज अनुमंडल में एसडीपीओ अविनाश कुमार सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

साथ ही मुख्यालय डीएसपी मनोज माेहन, यातायात डीएसपी चेतनानंद झा समेत मधेपुरा व उदाकिशुनगंज के सर्किल इंस्पेक्टर भी फील्ड में तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी, डायल 112 की टीम, पेट्रोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट को तुरंत अलर्ट किया जाएगा। ताकि कम समय में मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया जा सके।
पुलिस पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर

पदाधिकारी मोबाइल नंबर


    पद का नाम मोबाइल नंबर


   पुलिस अधीक्षक
   9031827678


   सदर एसडीपीओ
   9031827679


   उदाकिशुनगंज एसडीपीओ
   9031827680


   मुख्यालय डीएसपी
   9031827682


   ट्रैफिक डीएसपी
   9031827683


   साइबर डीएसपी
   9031827684


   रक्षित डीएसपी
   9031827685


   सदर इंस्पेक्टर
   9031827686


   उदाकिशुनगंज इंस्पेक्टर
   9031827687


   तकनीकी शाखा
   9031827688


   मधेपुरा थाना
   9031827689


   भर्राही थाना
   9031827690


   सिंहेश्वर थाना
   9031827691


   गम्हरिया थाना
   9031827692


   शंकरपुर थाना
   9031827693


   मुरलीगंज थाना
   9031827694


   कुमारखंड थाना
   9031827695


   श्रीनगर थाना
   9031827697


   भतनी थाना
   9031827698


   बेलारी थाना
   9031827699


   घैलाढ़ ओपी
   9031827700


   परमानंदपुर थाना
   9031827726


   महिला थाना
   9031827727


   एससी-एसटी थाना
   9031827728


   उदाकिशुनगंज थाना
   9031827729


   बिहारीगंज थाना
   9031827731


   ग्वालपाड़ा थाना
   9031827732


   अरार थाना
   9031827733


   पुरैनी थाना
   9031827734


   चौसा थाना
   9031827735


   आलमनगर थाना
   9031827736


   फुलौत थाना
   9031827737


   रतवारा थाना
   9031827738


Pages: [1]
View full version: मधेपुरा में 47 कंपनी अर्धसैनिक बल व 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सभी 1594 बूथों पर CPMF मौजूद