deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हिमाचल के HRTC कर्मचारियों को मिलेगा डीए, अन्य विभागों के साथ 6 माह का एरियर भी आएगा खाते में, क्या बोले डिप्टी सीएम?

LHC0088 6 day(s) ago views 607

  

हिमाचल प्रदेश के एचआरटीसी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी होगा। प्रतीकात्मक फोटो  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के एचआरटीसी कर्मचारियों को प्रदेश के अन्य विभागों  की तर्ज पर 3 प्रतिशत डीए की किस्त जारी की जाएगी। अक्टूबर महीने का वेतन जो नवंबर में जारी होगा, उसके साथ ही ये डीए की किस्त मिल जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) का प्रतिनिधि मंडल बीते रोज कार्यकारी अध्यक्ष समर चौहान की अध्यक्षता में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला। इसमें कर्मचारियों को डीए की किस्त देने की मांग की गई।
विभागीय कर्मचारियों को नवंबर के वेतन के साथ मिलेगा डीए

कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने दीवाली से पहले डीए की घोषणा की थी, जो कर्मचारियों को नवंबर के वेतन के साथ मिल जाएगा। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने यह मामला उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी पूर्व की भांति प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के साथ ही उक्त डीए की किस्त अदा करने का आग्रह किया।  
उपमुख्यमंत्री ने दिया आदेश

उपमुख्यमंत्री ने मांग को पूरा करने के आदेश विभाग को तुरंत जारी करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी 3 प्रतिशत डीए की किस्त अन्य कर्मचारियों के साथ अक्टूबर माह के नवंबर में मिलने वाले वेतन में मिल जाएगी।  
अप्रैल से सितंबर तक का डीए एरियर मिलेगा

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक का डीए का छह माह के एरियर के रूप में कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा, जबकि अक्टूबर का महीने का पैसा नगद भुगतान होगा।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल: गिरानी होगी संजौली मस्जिद, अधिवक्ता बोले- अब नगर निगम तुरंत कार्रवाई करे; क्या बोले हिंदू व मुस्लिम पक्ष


महासंघ ने जताया आभार

हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) के पदाधिकारी समर चौहान, उमेश शर्मा, जियालाल ठाकुर, टिक्कम चंद, जालम सिंह, देस राज मौजूद रहे। महासंघ ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष का परिवहन निगम कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीवाली से पहले 180 करोड़ रुपये के लाभ जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। निगम प्रबंधन ने इसको लेकर प्रक्रिया तैयार कर फाइल मंजूरी के लिए उप मुख्यमंत्री को भेजी है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले हमीरपुर में प्रधान ने छोड़ी कुर्सी, कार्यों में अनियमितता के लगे थे आरोप; बताई इस्तीफे की वजह
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67689