Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बिहार चुनाव 2025: क्या तेजस्वी यादव दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव?

cy520520 8 min. ago views 431

  



राज्य ब्यूरो, पटना। महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें मधुबनी जिला के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। यह वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां 1977 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर चुनाव लड़े थे।तब जनता पार्टी के टिकट पर जीते देवेंद्र प्रसाद यादव ने उनके लिए सीट छोड़ी थी। बाद में देवेंद्र विधान परिषद के सदस्य बने। झंझारपुर से कई बार लोकसभा के सदस्य भी रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

इसे समाजवादी विचारधारा के नेताओं के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। अब तक के 17 विधानसभा चुनावों में सिर्फ चार बार कांग्रेस की जीत हुई है। 10 चुनाव यादव उम्मीदवारों के नाम रहा। इसके अतिरिक्त कर्पूरी ठाकुर एक उप चुनाव जीते थे। हालांकि, अबतक तेजस्वी यादव ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति नहीं दी है।

  

  


फुलपरास ही क्यों?


फुलपरास के बारे में बताया जा रहा है कि अगर यहां से तेजस्वी चुनाव लड़ते हैं तो इसका असर कोसी और सीमांचल की विधानसभा सीटों पर पड़ेगा। महागठबंधन के कार्यकर्ता उत्साहित होंगे। इस साल जनवरी में राजद ने फुलपरास में ही कर्पूरी ठाकुर की जन्म तिथि पर बड़े समारोह का आयोजन किया गया था। उसमें तेजस्वी भी शामिल हुए थे। उसी समारोह में तेजस्वी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया था।

  

  

  

हालांकि उन्होंने न उस समय और न बाद में अब तक अपनी सहमति दी है।उन्होंने इंकार भी नहीं किया है। उनसे पहले लालू प्रसाद भी एक से अधिक विधानसभा और लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का ठहराव भी फुलपरास में हुआ था। 2020 के विधानसभा में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में थी। कांग्रेस उम्मीदवार कृपानाथ पाठक दूसरे नम्बर पर थे। वैसे, एक राय यह भी आ रही है कि तेजस्वी अगर राघोपुर की अपनी परम्परागत सीट के अलावा फुलपरास से भी चुनाव लड़ते हैं तो इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

  


अभी तक निर्णय नहीं



फुलपरास से तेजस्वी के चुनाव लड़ने की संभावना इसलिए भी जाहिर की जा रही है, क्योंकि महागठबंधन में अबतक यह तय नहीं हुआ है कि यह सीट किसके हिस्से में जाएगी। कांग्रेस अपना दावा छोड़ नहीं रही है। राजद भी अड़ा हुआ है। लेकिन, तेजस्वी अगर यहां से चुनाव लड़़ने को तैयार हो जाएं तो निर्विवाद रूप से यह राजद के हिस्से में चली जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

7018

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
21256
Random