राजस्व मामले के निष्पादन में पश्चिम चंपारण का बैरिया अंचल सबसे पीछे, सीओ से स्पष्टीकरण

LHC0088 2025-12-20 18:37:32 views 628
  

जनता दरबार में डीएम ने सुनी पीड़ितों की फरियाद। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, बेतिया(पश्चिम चंपारण)। Bihar News: जिले में राजस्व संबंधित मामलों के निष्पादन में लापरवाही को लेकर बैरिया के अंचलाधिकारी फंस गए हैं। अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है।

अपर समाहर्ता ने बताया कि बैरिया के अंचलाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी के जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं के निष्पादित करने का निर्देश दिया गया, तब भी उनके द्वारा लापरवाही बरती गई। राजस्व मामलों के निष्पादन में जिले में बैरिया सीओ सबसे नीचे हैंं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यदि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं आता है,तो उनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह एवं एडीएम लंबित राजस्व के मामलों के निष्पादन में सख्त रूख अपनाया है।
31 दिसंबर तक निष्पादित करें राजस्व के सभी मामले

डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिमार्जन, म्यूटेशन, ई मापी, सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, भूमि सत्यापन तथा जनशिकायतों से संंबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन हर हाल में 31 दिसंबर तक करने का निर्देश दिया है।

इसे अभियान चलाकर करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी अंचलों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन संध्या पांच बजे जिला स्तर से ऑन लाइन की जा रही है। समीक्षा के दौरान सभी सीओ का पारफार्मेस भी देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्व से जुडे सभी कार्य सरकार की प्राथमिकता सूची में है। ऐसे में यदि निर्धारित अवधि के अंदर निष्पादन का कार्य नहीं किया गया है, तो संबंधित सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सभी अंचलों में खुलेगा दो- दो कामन सर्विस सेंटर

राजस्व से जुड़ी समस्याओं को लेकर सभी अंचलों में कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर वसुधा केंद्र की तरह होगा, जो अंचल कार्यालय परिसर में ही खुलेगा। कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन इस केंद्र पर ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इसे एक सप्ताह के अंदर शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
डीसीएलआर एवं सीओ के यहां लगेंगी शिकायत पेटिका

आम आदमी को राजस्व से संबंधित कोई समस्या है और वह समक्ष अधिकारी के यहां देना चाहते हैं, तो सीओ एवं डीसीएलआर के कार्यालय में लगी शिकायत पेटी में इसे डाल सकेंगे। उनकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा।
अंचलों में दाखिल-खारिज की स्थिति

  
    क्रमांक अंचल कुल मामले निष्पादन प्रतिशत लंबित मामले
   
   
   I
   बेतिया
   4558
   59.83%
   1830
   
   
   II
   पिपरासी
   223
   70.40%
   66
   
   
   III
   बगहा दो
   1769
   73.32%
   472
   
   
   IV
   बैरिया
   4636
   74.03%
   1202
   
   
   V
   लौरिया
   2382
   80.48%
   464
   
   
   VI
   नौतन
   2011
   81.10%
   376
   
   
   VII
   मझौलिया
   6127
   82.65%
   1061
   
   
   VIII
   ठकराहां
   278
   83.45%
   46
   
   
   IX
   बगहा एक
   2857
   84.07%
   455
   
   
   X
   सिकटा
   3310
   84.53%
   512
   
   
   XI
   भितहां
   709
   84.63%
   109
   
   
   XII
   योगापट्टी
   2174
   85.60%
   312
   
   
   XIII
   गौनाहा
   2098
   85.94%
   295
   
   
   XIV
   चनपटिया
   7110
   86.41%
   957
   
   
   XV
   मधुबनी
   1290
   86.82%
   170
   
   
   XVI
   मैनाटांड़
   1573
   86.84%
   208
   
   
   XVII
   रामनगर
   1616
   88.68%
   183
   
   
   XVIII
   नरकटियागंज
   5268
   90.57%
   497
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139464

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.