गौतमबुद्ध नगर के ‘धनवान’ देश में बनकर कर उभरे ‘बलवान’
कुंदन तिवारी, नोएडा। देश में अरबपतियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब हर हफ्ते एक नया बिलेनियर देश को मिल रहा है। इसमें गौतमबुद्धनगर अग्रणी भूमिका निभाने लगा है। भारत में अब 350 अरबपति हैं, 13 साल पहले जब यह सूची पहली बार जारी की गई थी, तब की तुलना में छह गुना अधिक हैं। भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना में देखें तो इन अरबपतियों की कुल संपत्ति करीब 167 लाख करोड़ रुपये है, यह देश की जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हाल ही में एम 3 एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी की है, यह आंकड़ा बताता है कि भारत में उद्योग जगत और कारोबारियों की ताकत कितनी तेजी से बढ़ रही है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) आर्थिक विकास का प्रमुख पैमाना है। नए आंकड़े देश भर के गतिशील विस्तार की झलक दिखा रहे हैं।
करोड़पतियों व अरबपतियों की संख्या उन राज्यों में तेजी से बढ़ी है, जिनका जीएसडीपी बढ़ा है। देश के आइटी और स्टार्टअप हब के रूप में बढ़ रहे नोएडा में रियल एस्टेट, टेक्नोलाजी, ई-कामर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े उद्यमियों ने भी अरबपति क्लब में अपनी जगह बनाई है। नोएडा के कई स्टार्टअप फाउंडर और रियल्टी कारोबारी इस सूची में हैं।
हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ एनालिस्ट अनस रहमान जुनैद ने कहा कि यूपी का बढ़ता औद्योगिक आधार, स्टार्टअप कल्चर और नए क्षेत्रों में निवेश ने इस बदलाव को संभव बनाया है। नोएडा ने साबित किया है कि उत्तर प्रदेश अब केवल पारंपरिक उद्योगों का गढ़ नहीं, बल्कि आधुनिक अर्थव्यवस्था का भी केंद्र बन रहा है।
चार साल में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी भी 16 लाख करोड़ से बढ़कर 26 लाख करोड़ पहुंच गई है। यूपी और कर्नाटक प्रमुख आर्थिक महाशक्तियों के रूप में उभरे हैं, इसमें प्रत्येक का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 25 लाख करोड़ से ज्यादा है। यह रकम चिली या चेक गणराज्य जैसे देशों की अर्थव्यवस्था के बराबर है।
उनकी ओर से वर्ष 2023 अध्ययन रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि करोड़पति धन्नासेठों के मामले में उत्तर प्रदेश देश का छठा राज्य है, जहां 57,700 अमीर रहते हैं। इन धन्नासेठों के पास न्यूनतम 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल में करोड़पतियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़कर दोगुनी हो गई है।
अकेले लखनऊ में 2,900 करोड़पति हैं, जो संख्या के लिहाज से देश में 14 वें स्थान पर था। इसके बाद धन्नासेठ नोएडा समेत कानपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी में हैं। करोड़पतियों की संख्या उन राज्यों में तेजी से बढ़ी है, जिनका जीएसडीपी बढ़ा है।
90 फीसदी करोड़पति उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और पश्चिम बंगाल में हैं। यह जीएसडीपी के लिहाज से देश के शीर्ष-6 राज्य हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा, इटावा, सीतापुर, बाराबंकी, महाराजगंज, आजमगढ़, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में भी अमीरों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज की गई है।
पांच साल में जिले में बने 800 किसान करोड़पति
गौतमबुद्ध नगर जिले के किसानों की किस्मत तेजी से चमक रही है। जिले के तीनों औद्योगिक विकास क्षेत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के करीब 800 किसान पिछले पांच साल में करोड़पति वर्ग में शामिल हो चुके हैं। इन किसानों की जमीनों को प्राधिकरणों ने विकास कार्यों के लिए अधिग्रहीत किया था। मुआवजे के रूप में किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक कीमत दी गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल गई।
वर्ष प्रदेश के कुल अरबपति गौतम बुद्ध नगर के अरबपति
2018
05
-
2021
25
08
2023
34
11
2025
41
15
शहर अरबपतियों की संख्या
नोएडा
15
कानपुर
08
आगरा
05
लखनऊ
04
गाजियाबाद
03
प्रयागराज
01
अलीगढ़
01
गोरखपुर
01
फैजाबाद
01
बुलंदशहर
01
ग्रेटर नोएडा
01
वर्ष 2023 की सूची में रैंकर्स
नाम संपत्ति (करोड़ में) कंपनी का नाम शहर
दिनेश चंद्र अग्रवाल
5,700
इंडियामार्ट
नोएडा
बृजेश अग्रवाल
3,900
इंडियामार्ट
नोएडा
हितेश ओबेराय
3,000
इंफोएज इंडिया
नोएडा
यशीश दहिया
1,900
पीबी फिनटेक
नोएडा
शेखर अग्रवाल
1,800
सूर्या फूड
नोएडा
नवीन अग्रवाल
1,800
सूर्या फूड
नोएडा
मनोज अग्रवाल
1,800
सूर्या फूड
नोएडा
विष्णु आर दुसाद
1,800
न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर
नोएडा
अजय कुमार त्यागी
1,400
यथार्थ हॉस्पिटल
नोएडा
अरविंद गुप्ता
1,000
मांटेज इंटरप्राइजेज
नोएडा
कपिल कुमार त्यागी
1,000
यथार्थ हॉस्पिटल
ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2025 की अरबपतियों सूूची
नाम संपत्ति (करोड़ में) कंपनी शहर
सुनील वाचनी
35,570
डिक्सन टेक्नोलॉजीज
नोएडा
आदित्य खेमका एंड फैमली
35,140
आदित्य इन्फोटेक
नोएडा
हितेश ओबेराय
6,490
इन्फो एज इंडिया
नोएडा
याशीश दहिया
5,350
पीबी फिनटेक
नोएडा
दिनेश चंद्र अग्रवाल
4,700
इंडियामार्ट
नोएडा
मनोज अग्रवाल
4,130
सूर्या फूड
नोएडा
बृजेश अग्रवाल
3,230
इंडियामार्ट
नोएडा
अजय कुमार त्यागी
3,160
यथार्थ हॉस्पिटल
नोएडा
शेखर अग्रवाल
2,430
सूर्या फूड
नोएडा
गीताम्बर आनंद
2,290
एटीएस ग्रांड
नोएडा
नवीन अग्रवाल
1,800
सूर्या फूड
नोएडा
विष्णु आर दुसाद
1,910
न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट
नोएडा
सुनील कुमार चतुर्वेदी
1,610
टीआईएल ऑटोमोबाइल
नोएडा
अरविंद गुप्ता
1,300
मॉन्टेज इंटरप्राइजेज
नोएडा
विवेक मिश्रा
1,010
राफे फाइबर-एयरोस्पेस एंड डिफेंस
नोएडा
|