deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आज का इतिहास


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-



[*]1521- पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को ‘आस्था के रक्षक’ की उपाधि दी।


[*]1737- कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए चक्रवाती तूफान में लगभग तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।


[*]1862- वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट हासिल किया।


[*]1881- अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।


[*]1902- लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म।


[*]1911- स्वामी विवेकानन्द की सहयोगी एवं समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन।


[*]1930- जवाहरलाल नेहरू को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा किया गया।


[*]1932- पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम का प्रसारण सीबीएस ने न्यूयॉर्क में किया।


[*]1942- बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म।


[*]1968- अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।


[*]1984- अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।


[*]1994- अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।


[*]2000- दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।


[*]2001- त्रिनिदाद में जन्मे भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।


[*]2002- नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।


[*]2005- तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।


[*]2007- ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैंसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।


[*]2008- तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर घाटी में चलने वाली पहली ट्रेन के रवाना किया।






https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



World HistoryIndian and World HistoryHistory









Next Story
Pages: [1]
View full version: आज का इतिहास