deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ...


नई दिल्ली। एआर की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी खराबी के कारण एक बार फिर चर्चा में आ गई है। भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद वापस दिल्ली लौटाना पड़ा। विमान में करीब 230 यात्री सवार थे, जिनकी सांसें लगभग आठ घंटे तक अटकी रहीं।
जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट बुधवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के कुछ घंटे बाद विमान में तकनीकी खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद पायलट्स ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर मोड़ने का फैसला लिया।




पायलट्स ने एहतियात के तौर पर लिया फैसला

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतारा गया। विमान करीब आठ घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
हालांकि अब तक एअर इंडिया की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है।




यात्रियों में दिखी चिंता

फ्लाइट के वापस लौटने की खबर के बाद यात्रियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हाल के महीनों में एअर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी खामियों की खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इस घटना ने विमान सुरक्षा और रखरखाव को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
DGCA की रिपोर्ट का इंतजार

अब इस मामले में DGCA द्वारा जांच किए जाने की संभावना है। तकनीकी खराबी की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को समय रहते वापस लौटाने के फैसले को अहम माना जा रहा है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
National Desk



Air IndiaAir India flight









Next Story
Pages: [1]
View full version: सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ...