गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी, बीच हवा मे ...
श्रीनगर। प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण केबल कार सेवा बीच में ही रुक गई। इस घटना के चलते करीब 300 पर्यटक हवा में ही अलग-अलग केबिनों में फंस गए।
जानकारी के अनुसार गोंडोला के संचालन के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे केबल कार आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री बीच रास्ते में ही अटक गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम भी खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल जरूर बन गया है, लेकिन रेस्क्यू टीम का कहना है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें नीचे उतार लिया जाएगा।
गुलमर्ग रोपवे दुनिया का सबसे ऊंचा केबल कार सिस्टम
गुलमर्ग रोपवे एशिया का सबसे ऊंचा और सबसे लंबा केबल कार प्रोजेक्ट है, और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा केबल कार सिस्टम है। यह दो फेज में गुलमर्ग के आधार से कोंगदोरी और फिर अफरवत चोटी तक जाता है।
यहां से बर्फीली चोटियों के शानदार नजारे दिखाई देते हैं। गुलमर्ग गोंडोला देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है और गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हालांकि, घटना के बाद सुरक्षा मानकों और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
National Desk
Gulmarggulmar gondolajammu kashmir news
Next Story
Pages:
[1]