deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

बमबाजी मामले के मास्टरमांइड शमीम की सड़क पर ...


नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में बमबाजी और फायरिंग मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस बीच सोमवार को पुलिस ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता शमीम अहमद की सड़क पर परेड कराई। इसका भाजपा और अन्य लोगों ने स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।




भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएमसी के 'बड़े भाई' शमीम अहमद को सार्वजनिक जुलूस में घुमाया। यही वह व्यक्ति है जिस पर शिवपुर में इस्लामी हिंसा भड़काने, सड़कों पर बम फेंकने और भाजपा समर्थकों पर गोली चलाने का आरोप है। नागरिकों को धमकाने से लेकर सार्वजनिक जुलूस में घुमाए जाने तक। बंगाल बदल रहा है।
वहीं, वीडियो में पुलिस शमीम अहमद को सार्वजनिक रूप से सड़क पर घुमाती नजर आ रही है। लोग शमीम को इस हालत में देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुंबई के देवनार इलाके से गिरफ्तार किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल में वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपाकर देवनार स्थित एकता एसआरए बिल्डिंग के एक कमरे में रह रहे थे। मुंबई पुलिस को हावड़ा पुलिस से इनपुट मिला कि शिवपुर बमबाजी मामले के आरोपी मुंबई में छिपे हुए हैं।
गुप्त सूचना मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम अहमद अब्दुल रशीद (40), जमील अख्तर अली (43) और अफताब अनवर खुर्शीद अनवर (44) के रूप में हुई।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने शिवपुर बमबाजी और फायरिंग मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu











Next Story
Pages: [1]
View full version: बमबाजी मामले के मास्टरमांइड शमीम की सड़क पर ...