deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

कांग्रेस की राजनीति सिर्फ लटकाने, अटकाने और ...


नई दिल्ली। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कांग्रेस पार्टी, केरल वक्फ बोर्ड विवाद, पश्चिम बंगाल में घुसपैठ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह करने की राजनीति की है और देश के विभिन्न मुद्दों पर भ्रम फैलाने का काम किया है।
केरल वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाम अली खटाना ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के नागरिकों से झूठ बोला है। कांग्रेस ने केरल की जनता को भ्रमित कर जनादेश हासिल किया।




भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति “लटकाने, अटकाने और भटकाने” की रही है और पार्टी ने हमेशा लोगों की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति में विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और लोगों को गुमराह करने का काम करती रही है।
खटाना ने दावा किया कि वक्फ बोर्ड से जुड़े मामलों में भी कांग्रेस ने स्पष्ट नीति अपनाने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।




वहीं, पश्चिम बंगाल में ‘होल्डिंग सेंटर्स’ और अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा सांसद ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को पहचान कर बाहर निकाला जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार देश के नागरिकों का है और सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।
गुलाम अली खटाना ने कहा कि भाजपा सरकार देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर है तथा अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के कारण इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाते।




लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों पर भी भाजपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और भाजपा उनका सम्मान करती है, लेकिन उनके बयान वास्तविकता से दूर होते हैं। खटाना ने कहा कि राहुल गांधी “दिन में सपने देखते हैं” और अपने कार्यकर्ताओं को भी वही सपने दिखाने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में देश के मुसलमानों का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया, लेकिन उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। भाजपा सांसद ने दावा किया कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के विकास और समान अवसरों की नीति पर काम कर रही है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu



delhi newspoliticsCongressGhulam Ali KhatanaRahul Gandhi









Next Story
Pages: [1]
View full version: कांग्रेस की राजनीति सिर्फ लटकाने, अटकाने और ...