आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
[*]1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म।
[*]1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज।
[*]1933-भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने एच.डी. देवगौड़ा का जन्म।
[*]1934-भारतीय बांग्ला भाषा के कवि, गीतकार, संगीतकार और देशभक्त मुकुन्द दास का निधन।
[*]1948-भारतीय राजनेता थावर चंद गहलोत का जन्म।
[*]1951-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ जगदीप धनखड़ का जन्म।
[*]1974-राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया। 1991-चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
[*]1994-गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इजरायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फिलीस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
[*]2004-इजरायल के राफा विस्थापित कैम्प में इजरायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
[*]2006-नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
[*]2007-कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
[*]2008-पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
[*]2009-श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया।
[*]2017-भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन।
[*]2017-हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन।
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu
World HistoryIndian and World HistoryHistory
Next Story
Pages:
[1]