वैपकोस लिमिटेड भर्ती: फील्ड सुपरवाइजर सहित 1 ...
नई दिल्ली। वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (वैपकोस) ने आरडीएस (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए परियोजना अवधि के आधार पर विशेषज्ञों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके फील्ड सुपरवाइजर सहित कुल 159 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
वैपकोस लिमिटेड की ओर से जारी 159 पदों में सहायक परियोजना प्रबंधक के 3, टीम लीडर के 9, स्मार्ट मीटरिंग विशेषज्ञ के 5, सामग्री गुणवत्ता विशेषज्ञ के 1, स्काडा विशेषज्ञ के 2, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ के 1, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के 1, फील्ड इंजीनियर के 46, और फील्ड सुपरवाइजर के 91 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार वैपकोस लिमिटेड की ओर से जारी रिक्तियों पर नियुक्त होना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से अपना सीवी तय लास्ट डेट तक या उससे पहले मेल कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक की डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/आईटी/एमसीए, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण/कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में; या इंजीनियरिंग/आईटी/कंप्यूटर अनुप्रयोगों में डिग्री; या (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस/आईटी) में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीवी की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/बातचीत के आधार पर होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वैपकोस लिमिटेड के नियमों के अनुसार होगी। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु की गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। इसी के साथ आरक्षित श्रेणी से आने वाले आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu
study teamdelhi newsCarrier Ship
Next Story
Pages:
[1]