Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

LPG संकट का रेलवे पर असर, IRCTC ट्रेनों में बंद कर सकता है कैटरिंग सर्विस

IRCTC: देशभर में LPG सिलेंडरों की कमी के कारण इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की कैटरिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी वजह से रेलवे यह विचार कर रहा है कि कुछ समय के लिए ट्रेनों में पके हुए खाने की सेवा रोक दी जाए और जिन्होंने अपने टिकट के साथ खाना प्री-बुक किया है उन्हें रिफंड दिया जाए।



IRCTC ने अपने कैटरिंग लाइसेंसधारकों को निर्देश दिया है कि वे आपातकालीन योजनाएं लागू करें, ताकि यात्रियों को बिना रुके खाना उपलब्ध कराया जा सके।



रेलवे अधिकारियों ने बताया कि LPG की कमी IRCTC के बेस किचन को प्रभावित कर रही है, जहां ट्रेनों के लिए खाना तैयार किया जाता है और फिर उसे पैंट्री कारों में लोड किया जाता है। हालांकि पैंट्री कारें मुख्य रूप से वितरण और भोजन गरम करने की यूनिट हैं और इनमें एलपीजी सिलेंडर नहीं रखे जाते हैं, लेकिन बेस किचन में रुकावट के कारण अब लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए खाना तैयार करने में भी दिक्कत आ रही है।



10 मार्च (मंगलवार) को लिखे एक पत्र में IRCTC ने रेलवे स्टेशनों पर स्थित फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार आउटलेट्स को एलपीजी की कमी होने की स्थिति में खाना पकाने के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने का निर्देश दिया है।


संबंधित खबरें
LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर की कमी से राजधानी में संकट! दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों की कैंटीन में गैस खत्म, मेन्यू में बदलाव अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:27 PM
Middle East War: \“वैश्विक संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही, फर्जी खबरों से सावधान रहें\“; पश्चिम एशिया संकट पर बोले पीएम मोदी अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 3:51 PM
Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन, चार धाम यात्रा से पहले बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का फैसला अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 2:36 PM



इसमें कहा गया है, “पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण क्षेत्रीय स्थिरता और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में कैटरिंग सेवाएं बिना रुकावट जारी रहें।”



पत्र में आगे कहा गया है कि “मानक और अन्य खाने-पिने की वस्तुओं के अलावा, यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी यूनिट में रेडी-टू-ईट (RTE) खाद्य पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक रखना होगा।”



रेलवे अधिकारियों ने बताया कि IRCTC अपने बेस किचन और ऑनबोर्ड खानपान सेवाओं के माध्यम से देशभर में प्रतिदिन लगभग 17 लाख भोजन उपलब्ध कराता है।



IRCTC ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग सेवाएं जारी रखना और सप्लाई बाधित होने की स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करना है। केटरिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि अगर उनके क्षेत्रों में LPG की सप्लाई प्रभावित या बाधित होती है तो वे तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।



एडवाइजरी में कहा गया, “यात्रियों को सेवा में किसी भी प्रकार की बाधा से बचाने के लिए कृपया इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें।”



मंगलवार को सरकार ने प्राकृतिक गैस की राशनिंग करने का फैसला किया, जिसमें पाइप्ड गैस वाले घरों और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) वाले वाहनों को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले शिपमेंट बाधित हो गए हैं।



यह भी पढ़ें: Middle East War: \“वैश्विक संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही, फर्जी खबरों से सावधान रहें\“; पश्चिम एशिया संकट पर बोले पीएम मोदी
Pages: [1]
View full version: LPG संकट का रेलवे पर असर, IRCTC ट्रेनों में बंद कर सकता है कैटरिंग सर्विस