Gurugram Accident: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बता दें कि सोमवार शाम करीब 8 बजे सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें भिवाड़ी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, अधिकारी दीवार गिरने के कारणों की जांच कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस, SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को मलबे से निकालने के लिए घंटों तक ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कराया।
आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के बाद बिल्डर ने सोसाइटी के मेन गेट पर बाउंसर खड़े कर दिए, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
संबंधित खबरें
कमर्शियल गैस की किल्लत से निपटने के लिए बनी कमेटी, ऑयल मिनिस्ट्री का ऐलान अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 11:51 AM
Commercial LPG cylinder Shortage : मुंबई के 20% होटल बंद, 50% जल्द ही हो सकते हैं बंद : होटल एसोसिएशन अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 12:06 PM
LPG Cylinder Shortage: बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई के होटलों ने उठाया LPG की कमी का मुद्दा, केंद्र ने दिया जवाब अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 11:46 AM
उधर, सिदरावली गांव के सरपंच का कहना है कि STP (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए 30 से 40 फीट नीचे बेसमेंट बनाया जा रहा था। नीचे सरिया लगाकर एक 5 फीट की दीवार की गई थी। इस दीवार के गिरने से ही हादसा हुआ।
हादसे में 7 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि चार लोग - छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत - की हालत गंभीर है।
डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर से 40 किलोमीटर दूर साइट
सिदरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी गुरुग्राम के जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। वहीं, यहां से राजस्थान बॉर्डर करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों के पहचान पत्रों पर मानेसर का पता दर्ज है। ये मजदूर हेल्पर, फिटर और ऑपरेटर जैसे अलग-अलग पदों पर काम कर रहे थे।
7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, रात करीब साढ़े तीन बजे तक राहत बचाव कार्य चला। जिस वजह से स्थिति अब कंट्रोल में है। सभी मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत गई है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा, उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Crisis: बेंगलुरु में कमर्शियल LPG की सप्लाई रुकी! गैस संकट के कारण आज से बंद हो सकते हैं होटल-रेस्टोरेंट
Pages:
[1]