Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Akasa Air: दिल्ली-गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने पी बीड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Akasa Air: पुलिस ने दिल्ली-गोवा अकासा एयर की फ्लाइट के टॉयलेट में कथित तौर पर बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब दिल्ली निवासी आरोपी आशीष राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जाने वाली फ्लाइट QP1625 में यात्रा कर रहा था।



एयरलाइन की शिकायत के अनुसार, यात्री ने उड़ान के दौरान फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी (हाथ से बनी सिगरेट) पी और उसके पास से एक लाइटर भी बरामद हुआ, जिससे फ्लाइट और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।



पुलिस ने बताया कि इस घटना से उड़ान के दौरान अन्य यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।




संबंधित खबरें
Vallabh Maheshwari: कौन थे दिग्गज बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी? शकुन ग्रुप के MD की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दिग्गजों ने जताया शोक अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 2:20 PM
Hathras Rape Case: बेर खिलाने के बहाने दो नाबालिगों ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, POCSO एक्ट तहत केस दर्ज अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 2:06 PM
Budget Session: विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन! पश्चिम एशिया संकट पर तुरंत चर्चा की मांग, जयशंकर के बयान को किया खारिज अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 1:12 PM

यात्री के खिलाफ केस दर्ज



पुलिस ने बताया कि यात्री के खिलाफ गोवा के मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और सिविल एविएशन सेफ्टी एक्ट के तहत यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है।



Akasa Air ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके क्रू मेंबर्स ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया।



एयरलाइन का बयान आया सामने



एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “7 मार्च को दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP1625 में यात्रा कर रहे एक यात्री को फ्लाइट के टॉयलेट में धूम्रपान करते हुए पाया गया।”



अकासा एयर ने कहा कि स्थापित सुरक्षा, नियामक प्रक्रियाओं और लागू कानून के अनुसार, उसके क्रू मेंबर्स ने “आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया” और गोवा पहुंचने पर उस व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।



एयरलाइन ने कहा कि वह इस मामले में अधिकारियों को “पूरा सहयोग” दे रही है।



यह भी पढ़ें: Jharkhand News: अस्पताल ने एंबुलेंस देने से किया इनकार, मासूम बच्चे की बॉडी को बॉक्स में रखकर घर ले गया लाचार पिता
Pages: [1]
View full version: Akasa Air: दिल्ली-गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने पी बीड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस