Holi Horror: इन राज्यों में लोगों ने खेली खून की होली! पंजाब के फिरोजपुर में दो लोगों की मौत, दिल्ली में एक की गई जान
Holi Horror: देश के कई राज्यों में बुधवार (4 मार्च) को होली की खुशियां मातम में बदल गई। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार (4 मार्च) शाम दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना होली पर बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बच्चों के झगड़े के बाद जब दोनों पक्षों के लोग समझौता करने के लिए जुटे, तो उनके बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कर्मा गांव के रहने वाले खिलारा उर्फ मुन्ना (45) और टिब्बी कलां गांव के निवासी जज सिंह के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह और दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह झगड़ा बच्चों के बीच लड़ाई की वजह से हुआ था। पुलिस ने दोनों समूहों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
दिल्ली में एक की मौत
संबंधित खबरें
Mumbai traffic advisory: भारत-इंग्लैंड मुकाबले से पहले मुंबई में ट्रैफिक अलर्ट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की दी गई सलाह अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 9:12 AM
Churu Hotel Firing: चूरू के एक होटल में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मालिक की मौत, तीन घायल अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 9:25 AM
Nitish Kumar: बिहार की सियासत में आज होगा बड़ा उलटफेर! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बेटे निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री, कौन होगा नया CM? अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:04 AM
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार को होली समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नेपाल के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना उत्सव के दौरान दो समूहों के बीच हुए झगड़े में हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर नेपाल और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पीड़ितों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नेपाल को मृत घोषित कर दिया। नेपाल के साथी को गंभीर चोटें आईं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। बुराड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हमले में शामिल अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
धनबाद में 3 लोग घायल
झारखंड के धनबाद जिले में बुधवार को होली के दौरान अश्लील गीत बजाने और पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। धंसार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरमासिया फुटबॉल मैदान के पास हुई इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
धंसार पुलिस थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने पीटीआई को बताया, “अश्लील गीत बजाने को लेकर हुए विवाद के कारण गोलीबारी हुई। लेकिन आरोपियों और पीड़ितों के बीच वित्तीय लेन-देन को लेकर दुश्मनी थी।“ उन्होंने बताया कि घायलों को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
यूपी में भी बवाल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में बुधवार दोपहर होली के दिन रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कुल 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रंग खेलने को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से आठ लोग घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों को चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: बिहार की सियासत में आज होगा बड़ा उलटफेर! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बेटे निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री, कौन होगा नया CM?
गांव के पीड़ित अवधेश ने आरोप लगाया कि जब उनके घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। तब दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब वह और अन्य लोग बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Pages:
[1]