West Asia crisis: पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात, इस बता पर जताई चिंत
मिडिल ईस्ट में इस वक्त हमलों और धमाकों का शोर है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मार्च को खाड़ी क्षेत्र के दो प्रमुख नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की। इन दोनों नेताओं के साथ हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके देशों में हाल ही में हुए हमलों पर चिंता जताई। साथ ही वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई को लेकर भी विस्तार से बात की।बता दें कि इससे पहले दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं, जब ईरान अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के जवाब में क्षेत्र में मौजूद ठिकानों को निशाना बना रहा है। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की थी।
बिगड़ते हालात के बीच पीएम मोदी ने की बात
संबंधित खबरें
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, देश में बचा 25 दिन का स्टॉक अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 6:53 PM
Delhi Metro: होली के दिन बदला दिल्ली मेट्रो, नमो भारत, बस का शेड्यूल, जान लें नई टाइमिंग अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 5:40 PM
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 6 राज्यों में 9 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, बिहार से नितिन नबीन उम्मीदवार अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:32 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत लगातार शांति और स्थिरता की अपील करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब दो लोकतांत्रिक देश मिलकर काम करते हैं, तो वैश्विक मुद्दों पर उनकी आवाज और ज्यादा मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार कई देशों के संपर्क में है, ताकि इस क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
Pages:
[1]