Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 6 राज्यों में 9 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, बिहार से नितिन नबीन उम्मीदवार
Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नबीन को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार (3 मार्च) को घोषित लिस्ट में बिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उनके राज्यों से मैदान में उतारा गया है।असम के लोक निर्माण मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला राज्य से संसद के उच्च सदन के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा बीजेपी ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। कुमार का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा।
राज्य के पूर्व मंत्री सामल 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार गए थे। पार्टी नेता शिवेश कुमार बिहार से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी के पूर्व लोकसभा सदस्य संजय भाटिया हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। शिवेश कुमार बीजेपी की बिहार इकाई के महासचिव हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है।
संबंधित खबरें
Delhi Metro: होली के दिन बदला दिल्ली मेट्रो, नामो भारत, बस का शेड्यूल, जान लें नई टाइमिंग अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 5:02 PM
खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 3:18 PM
ओमान के पास व्यापारिक जहाजों पर ईरानी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, मिडिल ईस्ट में धधक रही है आग अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 1:43 PM
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। बिहार की पांच सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। नामांकन की आखिरी तारीख पांच मार्च है। मतदान और मतगणना 16 मार्च 2026 को एक ही दिन होंगे। तीन और चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल पांच मार्च का दिन शेष बचा है।
बिहार से पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इसके अलावा हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर जनता दल यूनाइटेड के, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह RJD के तथा उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि हैं।
विधानसभा चुनाव 2025 में चुने गए विधायकों की संख्या के आधार पर पांच में से चार सीटें NDA के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि पांचवीं सीट के लिए NDA को तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। वर्तमान में NDA के अंतर्गत दो सीटें JDU के पास हैं। जबकिदो सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली है। पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ की चर्चा तेज है।
मुख्य विपक्षी दल RJD ने भी अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का नाम चर्चा में है। मौजूदा सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह भी दावेदार माने जा रहे हैं। आखिरी निर्णय पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा लिया जाएगा।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections. Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar. Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam. Laxmi Verma from Chhattisgarh. Sanjay Bhatia from Haryana. Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi — ANI (@ANI) March 3, 2026
\“महागठबंधन\“ के पास वर्तमान में 35 विधायक हैं। जबकि जीत के लिए 41 मतों की आवश्यकता है। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायकों का समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Israel-US Iran War: अमेरिकी-इजराइली हमलों में ईरान में 787 लोगों की मौत, 165 बच्चों की भी गई जान
Pages:
[1]