LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

PM Modi Visit Puducherry: पीएम मोदी ने पुडुचेरी में ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi Visit Puducherry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार (1 मार्च) को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, शिक्षा, हेल्थकेयर और सस्टेनेबल ग्रोथ को मजबूत करने के उद्देश्य से 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक शॉल, भगवान मुरुगन की चांदी की मूर्ति, चांदी का भाला (वेल) और तंजावुर की एक चित्रकला भेंट की।



पीएम मोदी ने पीएम ई-बस सेवा पहल के तहत ई-बसों का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (सीआईटीआईआईएस) पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास की शुरुआत की।



इसके अलावा पुडुचेरी सरकार की महत्वपूर्ण सीवरेज और जल आपूर्ति क्षेत्र की परियोजनाएं जैसी कई प्रमुख पहलों की भी शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और सस्ती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना पहले से ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस दृष्टिकोण को साकार कर रही है।




संबंधित खबरें
Israel-Iran War: ‘ईरान जरूर बदला लेगा, युद्ध बढ़ा तो भारत...\“, खामेनेई की मौत पर ओवैसी का बड़ा बयान अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 3:49 PM
US-Israel Attack Iran: मिडल-ईस्ट में संकट के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, फंसे हुए विदेशी नागरिकों के लिए जारी की एडवायजरी अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 3:38 PM
Khamenei Killing: लखनऊ से लेकर कश्मीर और लद्दाख तक... खामेनेई की मौत के विरोध में भारत के कई हिस्सों में मुस्लिमों का प्रदर्शन अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 2:26 PM

2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को केवल राज्यों के लिए बनायी गयी पूंजी निवेश से जुड़ी विशेष सहायता योजना में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लोगों को बेहतर सड़कों सहित बेहतर बुनियादी ढांचे के रूप में लाभ मिलेगा।



प्रधानमंत्री ने कहा, “एक मजबूत और सशक्त युवा पीढ़ी विकास की नींव है। हम उनके सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। एनआईटी कराईकल में नया ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग’ भवन और छात्रावास की आधुनिक सुविधाएं छात्रों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देंगी।“



उन्होंने यह भी बताया कि पुडुचेरी विश्वविद्यालय में भी बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है। PM मोदी ने कहा, “जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने \“सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी\“ का नारा दिया था। \“सर्वश्रेष्ठ\“ का अर्थ है व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन। पिछले साढ़े चार वर्षों में यह परिकल्पना फलदायी साबित हुई है। पुडुचेरी ने सुशासन और विकास देखा है।“



ये भी पढ़ें- Karachi Protest: खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में भारी बवाल! कराची में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, फायरिंग में 9 लोगों की मौत



स्वतंत्रता आंदोलन में पुडुचेरी क्षेत्र की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वर्ष 2047 तक हमें एक विकसित पुडुचेरी, एक विकसित भारत का निर्माण करना होगा; पुडुचेरी की \“डबल इंजन\“ सरकार इस मिशन में आपके साथ है। हम सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी के लिए काम करते रहेंगे।“
Pages: [1]
View full version: PM Modi Visit Puducherry: पीएम मोदी ने पुडुचेरी में ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन