Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Maharashtra Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा! विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Maharashtra Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार (1 मार्च) को कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर जिले के काटोल में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में हुए धमाके में 18 लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी \“एसबीएल एनर्जी लिमिटेड\“ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह नागपुर शहर से करीब 25 km दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में एक एम्युनिशन बनाने वाली कंपनी में धमाके हुए। इस धमाके में 17 लोगों की मौत के अलावा 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में कई महिलाएं हैं। यह जबरदस्त धमाका सुबह 6.45 बजे नोनल क्रिम्पिंग प्लांट एरिया में हुआ, जिससे बड़ी आग लग गई।



कर्मचारियों की शिफ्ट सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। घटना के समय दो सुपरवाइज़र के अंडर करीब 35 वर्कर मौजूद थे। यह कंपनी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स की बड़ी मैन्युफैक्चरर है। इसमें माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल होने वाले मटीरियल, जैसे डेटोनेटर और एक्सप्लोसिव कार्ट्रिज शामिल हैं।




संबंधित खबरें
Khamenei Killing: लखनऊ से लेकर कश्मीर और लद्दाख तक... खामेनेई की मौत के विरोध में भारत के कई हिस्सों में मुस्लिमों का प्रदर्शन अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 2:26 PM
Middle East Conflict: भारतीय निर्यातकों को ट्रांसपोर्टेशन और इंश्योरेंस कॉस्ट बढ़ने का सताने लगा डर अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 10:14 AM
Vande Bharat sleeper train: लंबी दूरी का सफर होगा आसान, इसी महीने दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें रूट और खासियत अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 10:07 AM

फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं। कलमेश्वर पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया है। लोकल एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटांकर और SP हर्ष ए पोद्दार के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस टीम राहत कार्यों की देखरेख के लिए मौके पर पहुंची है।



IG संदीप पाटिल ने कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक्सपर्ट्स मौके पर हैं।“ मौके पर मौजूद SP पोद्दार ने कहा कि सीनियर अधिकारियों के तहत जांच शुरू हो चुकी है। उन्होंने ब्लास्ट वाली जगह से कहा, “हम सभी सीनियर अधिकारियों के साथ टेक्निकल और साइंटिफिक जांच पक्का कर रहे हैं और ऑपरेशन और एक्शन की देखरेख कर रहे हैं।“



ये भी पढ़ें- PV Sindhu In Dubai: \“हालात डरावने होते जा रहे हैं\“; भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, बताया कैसे हैं हालात



यह घटना पिछले साल पास की एक फैक्ट्री में लगी बड़ी आग के ठीक बाद हुई है। इससे इंडस्ट्रियल बेल्ट में सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने वजह का पता लगाना शुरू कर दिया है। जबकि घने धुएं और मलबे के बीच खोज और बचाव की कोशिशें जारी हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया जा सकता है।



पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये एवं घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।



प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।“ उन्होंने कहा, “प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।“
Pages: [1]
View full version: Maharashtra Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा! विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा