LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Mark Carney India Visit: भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मुंबई से शुरू हुआ 4 दिवसीय दौरा

Canadian PM India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा यह 27 फरवरी से 2 मार्च तक का दौरा भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की एक बड़ी कोशिश है। पिछले कुछ वर्षों के तनाव के बाद, मार्क कार्नी का यह दौरा दोनों देशों के बीच कड़वाहट को खत्म कर एक नई और \“व्यावहारिक\“ साझेदारी की शुरुआत माना जा रहा है।



मुंबई से आर्थिक तालमेल की होगी शुरुआत



प्रधानमंत्री कार्नी ने अपने दौरे की शुरुआत भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से की है, जो उनके व्यापारिक नजरिए को दर्शाता है। अपने प्रवास के पहले दो दिनों में कार्नी भारत के टॉप CEOs, वित्तीय विशेषज्ञों और कनाडाई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक निवेश को बढ़ाना और निजी क्षेत्र के हितों को सरकारी नीतियों के साथ जोड़ना है।




संबंधित खबरें
\“...तो राजनीति छोड़ दूंगा\“, केजरीवाल का दावा- अगर दिल्ली में आज चुनाव हुए तो BJP 10 सीट भी जीत नहीं पाएगी अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:23 PM
बंगाल चुनाव से पहले अस्थायी शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक! अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:07 PM
Arvind Kejriwal News: \“AAP को खत्म करने के लिए दो लोगों ने रचा था षड्यंत्र\“, बरी होने के बाद बरसें अरविंद केजरीवाल अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:29 PM

निज्जर विवाद के बाद बदला था रुख



मार्क कार्नी का यह दौरा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। ट्रूडो सरकार के समय लगे आरोपों ने दोनों देशों के बीच राजनयिक गतिरोध पैदा कर दिया था। अब कनाडाई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे भारत को कनाडा में होने वाली हिंसक घटनाओं से जुड़ा हुआ नहीं मानते। अधिकारियों का कहना है कि अगर पुराने विवाद अभी भी सक्रिय होते, तो इतना बड़ा आधिकारिक दौरा संभव नहीं था।



सुरक्षा और अपराध पर होगा रीयल-टाइम सहयोग



रिश्तों में आए इस सुधार के पीछे सुरक्षा स्तर पर हुई गहन चर्चाएं हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के नेतृत्व में हुई सुरक्षा वार्ताओं ने तनाव को सहयोग में बदल दिया है। दोनों देशों ने संगठित अपराध और उग्रवाद से निपटने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है, जिससे अब रीयल-टाइम सूचना साझा करना आसान होगा।



दिल्ली में पीएम मोदी के साथ होगी अहम वार्ता



मुंबई के बाद प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां दौरे का मुख्य राजनीतिक हिस्सा शुरू होगा। 2 मार्च को हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और मार्क कार्नी के बीच विस्तार से चर्चा होगी। इस बैठक में ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी। यह वार्ता 2025 में कनानास्किस और जोहान्सबर्ग में हुई पिछली चर्चाओं का ही अगला हिस्सा है।
Pages: [1]
View full version: Mark Carney India Visit: भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मुंबई से शुरू हुआ 4 दिवसीय दौरा