Chandigarh Schools Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस और बम स्क्वॉड टीम
Chandigarh Schools Bomb Threat: शुक्रवार को चंडीगढ़ के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। साथ ही बच्चों और स्टाफ को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला। जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।धमकी भरे मेल में डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल और सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल शामिल है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एम्बुलेंस को स्कूलों में भेजा गया। पूरे स्कूल परिसर को खाली करवाकर हर कक्षा, कार्यालय, लैब और सार्वजनिक स्थान की गहन तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
संबंधित खबरें
Rising Bharat Summit: भारत 6G टेक्नोलॉजी के लिए बना रहा है वैश्विक गठबंधन- दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 2:24 PM
अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में क्लीन चिट, जानिए पूरा घटनाक्रम अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 1:56 PM
PM मोदी चाहते हैं कि भारत \“मजबूत स्थिति\“ से व्यापार समझौतों पर बातचीत करे: पीयूष गोयल अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 1:47 PM
अधिकारियों ने बताया कि हाल के हफ्तों में चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के कुछ हिस्सों के स्कूलों को इसी तरह से बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। हालांकि, उन सभी धमकियों को बाद में झूठा घोषित कर दिया गया।
अभिभावक और स्कूल प्रशासन की बढ़ी चिंता
लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। पुलिस पहले के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इन घटनाओं के पीछे कोई एक व्यक्ति या संगठित गिरोह तो नहीं है। प्रशासन ने साफ कहा है कि सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए गए हैं, और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Rajkot Cyber Fraud Case: कई राज्यों में फैले ₹1500 करोड़ के साइबर रैकेट का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार
Pages:
[1]