deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

होली पर दिल्ली से घर जाना होगा आसान, रेलवे ने किया 1200 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/AI-Train-News-(1)-1772118334641_m.webp

सांकेतिक तस्वीर (सौजन्य- AI Generated Image)



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। होली की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक कदम उठाने के साथ ही विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। उत्तर रेलवे और दूसरे जोन से यहां के स्टेशनों पर आने वाली लगभग साढ़े सात सौ विशेष ट्रेनें घोषित की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि 31 मार्च तक यह संख्या 12 सौ से अधिक होगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से चलेंगी। इसके साथ ही उत्तर रेलवे में आने वाले अन्य बड़े स्टेशनों से भी विशेष ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली के स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/Trains-1772117951249.jpg
तीन मार्च तक प्लेटफार्म टिकटों क बिक्री पर रोक

पिछले वर्ष होली के दिनों में उत्तर रेलवे द्वारा 280 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। इस बार यह संख्या साढ़े तीन सौ से अधिक होगी। वहीं, दूसरे जोन से भी दिल्ली और उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इससे नियमित ट्रेन में कंफर्म टिकट लेने से वंचित लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी।

वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर 26 फरवरी से तीन मार्च तक प्लेटफार्म टिकटों क बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजनों, बीमार और महिला यात्रियों की मदद के लिए स्टेशनों पर आने वाले लोगों को इससे छूट दी गई है।
पार्सल सेवा बंद रहेगी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तथा आनंद विहार टर्मिनल के कई प्लेटफार्म पर एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक पार्सल सेवा बंद रखने का निर्णय़ लिया गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 व 14/15 और आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफार्म संख्या 2/3 से चलने व बाहर से आने वाली ट्रेनों में लोडिंग व अनलोडिंग नहीं होगी।

यात्रियों का व्यक्तिगत सामान केवल यात्री कोच में ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की बुकिंग सार्वजनिक सुरक्षा का समुचित ध्यान रखते हुए की जाएगी।

https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: होली पर दिल्ली से घर जाना होगा आसान, रेलवे ने किया 1200 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान