Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

भुवनेश्वर में हाई-टेक ग्रुप से जुड़े ट्रस्ट पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और भूमि घोटाले की जांच

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Odisha-ED-1772116775478_m.webp



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को भुवनेश्वर के शहीद नगर इलाके में स्थित विज्ञान भारती चैरिटेबल ट्रस्ट (वीबीसीटी) के कार्यालय पर छापामारी की। यह ट्रस्ट हाई-टेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी की कोलकाता इकाई द्वारा की गई।

सूत्रों के अनुसार, यह छापामारी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध लेन-देन की आशंका को लेकर की गई है। ईडी की टीम ट्रस्ट के वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही मामले में संभावित मुंबई कनेक्शन को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ईडी की कार्रवाई गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में सहारा इंडिया की संपत्तियों से जुड़े कथित भूमि घोटाले से भी जुड़ी बताई जा रही है। शिकायतों में आरोप है कि सहारा इंडिया से संबंधित भूमि को हाई-टेक ग्रुप द्वारा धोखाधड़ी के माध्यम से अपने कब्जे में लिया गया।

शहीद नगर स्थित कार्यालय के अलावा ट्रस्ट से जुड़े कुल पांच ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें हाई-टेक मेडिकल कॉलेज से संबंधित परिसर भी शामिल हैं।

इसके साथ ही ईडी ट्रस्ट के प्रमुख से जुड़े ठिकानों की भी जांच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में हाई-टेक मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भुवनेश्वर में हाई-टेक ग्रुप से जुड़े ट्रस्ट पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और भूमि घोटाले की जांच