cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

गाजियाबाद में 33 बीघा में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर चला GDA का बुलडोजर, प्रॉपर्टी डीलरों में मचा हड़कंप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Khabar-Ghaziabad-1772115374913_m.webp

ग्राम मोरटा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करता जीडीए का बुलडोजर। सौ. जीडीए



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है। मोरटा गांव की \“हम तुम रोड\“ पर करीब 33 बीघा क्षेत्रफल में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण और मेरठ रोड स्थित मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया और एनडीआरएफ सदरपुर रोड पर हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया गया।

जीडीए जोन-एक की प्रवर्तन टीम ने मोरटा गांव के हम तुम रोड पर पहुंचकर सचिन चौधरी द्वारा करीब आठ बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मनोज त्यागी द्वारा 20 बीघा तथा सिकरोड गांव के खेतान पब्लिक स्कूल क्षेत्र में सनी शर्मा द्वारा पांच बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाया गया।
अनाधिकृत निर्माण सील

कार्रवाई के दौरान बाउंड्रीवाल ध्वस्त करते हुए साइट ऑफिस को तोड़ दिया और अवैध रूप से लगाए गए बिजली के खंभे भी हटाए गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मदद से उन्हें खदेड़ दिया।

अभियान के दौरान जीडीए के कर्मचारी, सचल दस्ता और पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, जोन तीन की प्रवर्तन टीम ने मोरटा औद्योगिक क्षेत्र, मेरठ रोड और एनडीआरएफ सदरपुर रोड पर अवैध रूप से हो रहे निर्माणों पर सख्ती दिखाते हुए कई अनाधिकृत निर्माणों को सील करते हुए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया।

विरोध करने वालों को पुलिसबल ने बलपूर्वक हटा दिया। प्राधिकरण की ओर से लोगों से अपील की गई है कि भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में 33 बीघा में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर चला GDA का बुलडोजर, प्रॉपर्टी डीलरों में मचा हड़कंप